फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मजात प्रभावशाली लीडर होते हैं वृश्चिक राशि के लोग, जानें इनकी अन्य विशेषताएं

Tue, 14 Apr 2020 12:04 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 14 Apr 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
know about scorpio sign people traits nature personality
rashi

वृश्चिक राशि के लोग जन्म से ही अच्छे नेतृत्वकर्ता होते हैं। इस राशि के जातकों के अंदर कई प्रकार की खूबियां होती हैं। साथ ही इनमें कुछ दोष भी पाए जाते हैं, जिसके कारण समाज में इनकी छवि नकारात्मक होती है। बहरहाल जानते हैं वृश्चिक राशि वालों का स्वभाव कैसा होता है और इनकी क्या विशेषताएं होती हैं।

know about scorpio sign people traits nature personality
मंगल देव - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि वाले इस ग्रह से होते हैं प्रभावित
वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है। राशिचक्र में इसका आठवां स्थान होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातक बहुत ही प्रभावशाली होते हैं। इस राशि के लोग बड़े पैमाने पर सरकारी उच्च पदों पर विराजमान होते हैं। इस राशि के जातक चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में भी ठोस निर्णय लेने में सहज होते हैं। वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है। आप दूसरों के कामों में बेवजह हस्तक्षेप नहीं करते हैं और न ही किसी को अपने कामों में दखलअंदाजी बर्दाश्त करते हैं। ऐसे जातक अपनी कला या कार्य में दक्ष होते हैं।

know about scorpio sign people traits nature personality
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शारीरिक बनावट

वृश्चिक लग्न के जातक मजबूत कद कांठी के होते हैं। आपका कंधा काफी मजबूत होता है और आपकी शारीरिक बनावट आकर्षक होती है। आपका चेहरा चौकोर और आंखें लुभावनी होती हैं। आपके होंठ सुंदर और रसीले होते हैं। इस राशि के जातकों के बाल भूरे होते हैं। आपका शारीरिक क्षमता मजबूत होती है। आप ऊर्जावान होते हैं। स्पोर्ट्स में आप अच्छा करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about scorpio sign people traits nature personality
प्रतीकात्मक शरीर

स्वभाव
इस राशि के लोगों का स्वभाव गरम होता है। इनका क्रोध कितना भी क्यों न हो, लेकिन हृदय में दयाभाव रहता है। आप स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं। इस राशि के व्यक्तियों की इच्छाएं देरी से पूर्ण होती हैं। यदि अचानक खर्च की आवश्यकता पड़ जाए तो इन्हें समय पर धन प्राप्त नहीं हो पाता है। आप में आत्म-विश्वास व आध्यात्मिक श्रद्धा बनी रहती है। ऐसे जातक अपनी कला या किसी कार्य में कुशल होते हैं।

विज्ञापन
know about scorpio sign people traits nature personality
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

स्वास्थ्य जीवन
वृश्चिक राशि के जातकों की सेहत की बात करें तो आपको गुप्तांगों से संबंधित परेशानी रहती हैं। आपको हीमोग्लोबिन से जुड़ी परेशानी भी रहती है। इसके साथ ही आपको जिगर एवं गुर्दे से जुड़े रोग भी परेशान कर सकते हैं। वृश्चिक के जातकों को बवासीर और अल्सर जैसे रोग भी दिक्कतें दे सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed