फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक पापी ग्रह जिसके शुभ होने पर आप बन सकते हैं धनवान

Thu, 09 Apr 2020 08:27 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 09 Apr 2020 08:27 AM IST
विज्ञापन
know about rahu planet its good effects on your kundali
सौरमंडल के ग्रह - फोटो : Pixabay

ज्योतिष शास्त्र में राहु ग्रह को एक पापी ग्रह की संज्ञा दी गई है। आमतौर पर कुंडली में राहु ग्रह का नाम सुनते ही लोगों के मन में भय उत्पन्न हो जाता है। परंतु कोई भी ग्रह शुभ या अशुभ नहीं होता है बल्कि उसका फल शुभ-अशुभ होता है। यदि कुंडली कोई ग्रह मजबूत स्थिति में होता है तो वह शुभ फल देता है। 

know about rahu planet its good effects on your kundali
ज्योतिष में राहु - फोटो : rahu

वहीं जब कमजोर स्थिति में होता है तो उसके फल नकारात्मक मिलते हैं। यहां हम राहु ग्रह की बात कर रहे हैं। राहु को अशुभ फल देने वाला ग्रह माना जाता है। लेकिन यह पूर्ण रूप से सत्य बात नहीं है। राहु कुंडली में शुभ होने पर शुभ फल भी देता है। इसके शुभ फल से व्यक्ति धनवान और राजयोग का सुख भी प्राप्त करता है। 

know about rahu planet its good effects on your kundali
राहु देव - फोटो : अमर उजाला

कुंडली में राहु की शुभ स्थिति व्यक्ति की किस्मत को चमका देती है। राहु के शुभ प्रभाव से व्यक्ति कुशाग्र बुद्धि का होता है। बली राहु वाले व्यक्ति समाज में अपनी सम्मानित छवि को स्थापित करने में सफल होते हैं। ये अपने धर्म का पालन बहुत ही अच्छी तरह से करते हैं। हालांकि कुंडली में राहु की शुभ-अशुभ स्थिति इसके निश्चित स्थान अथवा शत्रु या मित्र ग्रहों के संग युति अथवा उनकी दृष्टि पर निर्धारित होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about rahu planet its good effects on your kundali
राहु - फोटो : rahu

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि, शुक्र और बुध लग्न भाव के स्वामी हैं तो राहु शुभ फल दे सकता है। राहु शुक्र, शनि और बुध का मित्र माना जाता है। वहीं अगर कुंडली में सूर्य, चंद्र, मंगल या चंद्रमा लग्न भाव के स्वामी हैं तो राहु से अशुभ फल मिल सकते हैं। क्योंकि राहु इन ग्रहों का शत्रु है।

विज्ञापन
know about rahu planet its good effects on your kundali
राहु और केतु

वहीं जन्म कुंडली में राहु ग्रह का तीसरे, छठे और ग्यारहवें भाव में होना शुभ फलकारी होता है। कुंडली में राहु शुभ होने पर व्यक्ति एक मजबूत व्यक्तित्व का होता है। वह धर्म-कर्म के कार्यों में विशेष रुचि रखता है। ऐसे व्यक्ति धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में बेहद सफल माने जाते हैं। इनके पास धन की कोई कमी नहीं होती है और ये समाज में अपनी पहचान एक धनवान व्यक्ति के रूप में स्थापित करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed