{"_id":"5e8d5cdf8ebc3e78b032c0f6","slug":"know-about-gemini-sign-people-traits-characteristics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेहद चालाक होते हैं मिथुन राशि के लोग, जानें और क्या-क्या होती हैं इनमें खूबियां","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
बेहद चालाक होते हैं मिथुन राशि के लोग, जानें और क्या-क्या होती हैं इनमें खूबियां
मिथुन राशि के जातक मिलनसार होते हैं, ये जिस पार्टी में जाते हैं वहां की रौनक को बढ़ा देते हैं। दरअसल मिथुन राशि राशिचक्र की तीसरी राशि है। बुध ग्रह इस राशि का स्वामी है। इस राशि के लोग बहुभाषी और चतुर होते हैं। ये अपनी संवाद कला से ज्ञानी लोगों को भी पछाड़ देते हैं। हालांकि ये द्वि-स्वभाव के होते हैं। इसलिए इन्हें समझना थोड़ा मुश्किल होता है। आइए जानते हैं मिथुन राशि वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है और इनमें गुण-दोष क्या होते हैं?
2 of 5
mind reading device
इस राशि के व्यक्ति शारीरिक रूप से फुर्तीले और हाजिर जवाबी होते हैं। लोग इनकी बौद्धिक क्षमता की प्रशंसा करते हैं। इस राशि वाले धार्मिक और दया भाव रखने वाले होते हैं। अपनी बहुमुखी प्रतिभा के कारण आप भीड़ से अलग नजर आते हैं। आपके अंदर जितना क्रोध रहता है उतना ही संयम होता है। आप लक्ष्य बनाकर कार्य करना पसंद करते हैं।
3 of 5
peace of mind
आप अपने जीवन में नए और अच्छे विचार बनाए रखते हैं। आपके अंदर कार्यों के प्रति उत्साह भी बना रहता है। आप अनुशासित रहना करते हैं। आपमें खानपान का शौक रहता है। मेहनती ईमानदार तथा सहनशील होते हैं। इस राशि के जातक लोगों की भलाई के लिए सदैव आगे रहते हैं किंतु इसका परिणाम इन्हें कमजोर ही प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मिथुन राशि के जातकों की तुला और कुंभ राशि के जातकों से अच्छी मित्रता देखने को मिलती है। इनके गुणों की बात करें तो इनकी मानसिक प्रतिभा बेहद ही अव्वल होती है। ये एक अच्छे कूटनीतिज्ञ होते हैं। ये किसी भी नई चीज़ को बहुत ही जल्दी सीख लेते हैं। इनका मजाकिया अंदाज सबको भाता है। ये सामाजिक होते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आसली
- फोटो : pixa
वहीं जब हम इनके नकारात्म पक्ष की बात करते हैं तो ये आलसी होते हैं। समय आने पर ये छल कपट भी कर सकते हैं और अपनी बातों से पलट भी सकते हैं। कई बार इनका व्यवहार ठीक नहीं होता है। इनका शातिरपना दूसरों के लिए नुकसानकारी हो जाता है। ये जैसी संगत में उठते-बैठते हैं उसी के अनुरूप ही कार्य करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।