मेष राशिचक्र की पहली राशि है। यह मंगल ग्रह की राशि है। मंगल ग्रह का स्वभाव ऊर्जावान, साहसी, पराक्रम, तेज, क्रोध से भरा आदि होता है। इसलिए मेष राशि के लोगों के ऊपर मंगल ग्रह का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखने को मिलता है। आज हम मेष राशि वाले जातकों के गुण-दोष व उनके स्वभाव के बारे में जानेंगे। तो चलिए जानते हैं मेष राशि के जातक कैसे होते हैं?
{"_id":"5e8717ee8ebc3e774346553d","slug":"know-about-aries-sign-people-positive-and-negative-traits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेष राशि वालों में होती हैं ये तमाम खूबियां, लेकिन बस एक वजह से खो देते हैं अपना धैर्य","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
मेष राशि वालों में होती हैं ये तमाम खूबियां, लेकिन बस एक वजह से खो देते हैं अपना धैर्य
Sat, 04 Apr 2020 12:14 AM IST
रुस्तम राणा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Sat, 04 Apr 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
जानिए मेष राशि वालों के गुण एवं दोष
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : adventure
मेष राशि वालों का स्वभाव
- मेष राशि के लोग पराक्रमी होते हैं। अगर इनकी शारीरिक बनावट की बात करें तो ये आकर्षक, सुंदर काया वाले और किसी कला में माहिर होते हैं। इनके विचारों में स्वतंत्रता भलिभांति देखी जा सकती है। साथ ही ये एक अच्छे नेतृत्वकर्ता होते हैं। अपने विचारों से ये सामने वाले को प्रभावित करने में सफल होते हैं। बातूनी मिजाज के होने से ये विपरीत परिस्थितियों को भी संभाल ले जाते हैं। किसी चीज पर इनका अपना ही दृष्टिकोण होता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
क्रोध है इनकी सबसे बड़ी कमी
- मेष राशि वालों में तमाम खूबियां होती हैं। लेकिन इन तमाम खूबियों के बावजूद क्रोध और आक्रामकता की वजह से ये लोग अपना धैर्य खो बैठते हैं और जहां धैर्य खो जाता है व्यक्ति वहीं संवेदनहीन हो जाता है। उसे गलत और सही का पता नहीं चलता है। इसलिए कई बार आप झगड़ा कर लेते हैं। अगर कोई आपको दबाने की कोशिश करता है तो आप उसका मुहंतोड़ जवाब देते हैं। क्रोध आपका सबसे बड़ा शत्रु होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक शरीर
आशावादी होते हैं मेष राशि वाले
- मेष राशि के जातक आशावादी विचारों के होते हैं। इसी कारण ये अपने कार्यक्षेत्र में सफल होते हैं। इनका सकारात्मक रवैया इन्हें अच्छा नेतृत्वकर्ता बनाता है। समाज में आपकी शख्सियत विश्वनीय होती हैं। आप अपनी अलग पहचान बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। आपको अपने फैसलों पर पूर्ण विश्वास होता है, फिर चाहें वह गलत हो या सही आप इसकी परवाह नहीं करते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
मेष राशि का स्वास्थ्य
- मेष लग्न के जातकों का स्वास्थ्य जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहता है। इस राशि के जातकों को दर्द की शिकायत रहती है। ये दर्द पेट दर्द, सिर दर्द, कमर दर्द, जोड़ों में दर्द आदि के रूप में होता है। इसके साथ ही इस राशि के जातकों को अपच और स्नायु से जुड़े विकार होते हैं। इस राशि के जातक हाइ ब्लड प्रेशर के मरीज होते हैं।