फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Kark lagna people hit on politics says Astrology

ज्योतिष: राजनीति में हिट होते हैं इस लग्न के जातक, पहुंचते हैं सत्ता के शिखर तक

Fri, 12 Mar 2021 07:00 PM IST
रुस्तम राणा आचार्य प्रवीन चौहान, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
आचार्य प्रवीन चौहान, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 12 Mar 2021 07:00 PM IST
सार

नेतृत्व के लिए कर्क लग्न सबसे अच्छा माना गया है। कर्क लग्र में उत्पन्न जातक अधिकांशत: नेतृत्व गुण वाले होते हैं। वैदिक ज्योतिष का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति केवल कर्क लग्न में ही उच्च का होता है।

विज्ञापन
Kark lagna people hit on politics says Astrology
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का लग्न भी कर्क था। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजनीति में जाने के लिए कुंडली में राजनीतिक सफलता का योग होना अनिवार्य है। भारतीय राजनीति में सत्ता के शिखर पर पहुंचने वाले राजनेताओं की कुण्डलियों के सूक्ष्म अध्ययन करने पर सामने आया कि कर्क लग्न में जन्म लेने वाले लोग राजनीति में सफलता प्राप्त कर सत्ता के शिखर पर पहुंचते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यह मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्म लग्न है। धरती के सर्वाधिक निकट व सर्वाधिक प्रभावित करने वाले चंद्रमा के आधिपत्य का लग्न है।

विज्ञापन

लीडरशिप के लिए कर्क लग्न है सबसे अच्छा
नेतृत्व के लिए कर्क लग्न सबसे अच्छा माना गया है। कर्क लग्र में उत्पन्न जातक अधिकांशत: नेतृत्व गुण वाले होते हैं। वैदिक ज्योतिष का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति केवल कर्क लग्न में ही उच्च का होता है। इस लग्न में कार्य भाव के अधिपति भौम, आय के शुक्र, धन के सूर्य और भाग्य के अधिपति देवगुरु होते हैं। कर्क लग्न के व्यक्ति को राजसत्ता मिलने की सम्भावना अधिक होती है। अधिकतर राजनीति में उच्च स्थानों पर सुशोभित नेताओं का भी यही लग्न देखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kark lagna people hit on politics says Astrology
भारत के पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भी कर्क लग्न में जन्मे थे। - फोटो : PTI

कर्क लग्न के भारतीय शीर्ष नेता
भारत देश में सर्वाधिक राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व कद्दावर नेता कर्क लग्न में ही जन्म लेने वाले हुए जिनमें भारत के पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक डॉ एपीजे अब्दुल कलाम, पं. जवाहरलाल नेहरू, श्रीमती इंदिरा गांधी, श्री इन्द्र कुमार गुजराल, श्रीमती सोनिया गांधी, श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह, श्री एच.डी.देवेगौड़ा, एम करूणानिधि, मुलायम सिंह, वसुंधरा राजे, शीला दीक्षित, मायावती आदि अनेकानेक ऐसे बड़े राजनेता हैं जो कर्क लग्न में जन्मे और भारत देश की राजनीति के शिखर पर पहुंचे। 

विज्ञापन

Kark lagna people hit on politics says Astrology
राजनीति से जुड़े या राजनीति में जाने की इच्छा रखने वाले व्यक्ति को सूर्य की उपासना अवश्य करनी चाहिए। - फोटो : सोशल मीडिया
राजनीति में सफलता के लिए जरूर करें सूर्यदेव की उपासना 

अब यहां एक महत्वपूर्ण बात और है राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ने के भी दो मार्ग हैं एक सक्रिय चुनावी राजनीति और दूसरी संगठन की राजनीति। आप राजनीति के क्षेत्र में किसी भी प्रकार जुड़े हों, सफलता के लिए कुण्डली में सूर्य का अच्छा होना बहुत आवश्यक है। राजनीति से जुड़े या राजनीति में जाने की इच्छा रखने वाले व्यक्ति को सूर्य की उपासना अवश्य करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed