फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanya Rashi Compatibility: कन्या राशि के जातकों के लिए ये तीन राशि वाले होते हैं बेस्ट कपल

Fri, 26 Aug 2022 02:41 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 26 Aug 2022 02:41 PM IST
विज्ञापन
Kanya Rashi Compatibility For Marriage Best Match Or Life Partner For Virgo Zodiac Sign In Hindi
ये हैं कन्या राशि की परफेक्ट जोड़ी - फोटो : अमर उजाला

Kanya Rashi Compatibility: अपने प्रतीक और नाम की तरह कन्या राशि स्त्री-सदृश, शालीन और कर्तव्य-बद्ध है। कन्या राशि राशि चक्र का छठा चिन्ह है।  कन्या राशि में जन्मे अधिकांश जातक ईमानदार होते हैं और अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के प्रति अपनी गलती को स्वीकार करते हैं। कन्या राशि के जातक अपने विवाह को बहुत गंभीरता से लेते हैं। व्यावहारिक और विश्लेषणात्मक बुध-शासित संकेत के रूप में, कन्या राशि के जातक निश्चित रूप से सोच समझकर ही कोई निर्णय लेते हैं। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक हर राशि की अलग खासियत होती है। किसी भी जातक के व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में राशि के जरिए पता लगाया जा सकता है। यही कारण यही कि विवाह के लिए राशि के आधार पर जातकों के गुणों का मिलान किया जाता है। कुंडली के आधेर पर यह जानने का प्रयास किया जाता है कि किस राशि की जोड़ी किसके साथ बेहतर होगी।  ऐसा माना जाता है कि जितने ज्यादा गुण मिलेंगे उतनी ही अच्छी जोड़ी बनती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कन्या राशि के जातक इन तीन रराशि के जातकों के साथ अपनी जोड़ी बनाते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 

Kanya Rashi Compatibility For Marriage Best Match Or Life Partner For Virgo Zodiac Sign In Hindi
ये हैं कन्या राशि की परफेक्ट जोड़ी - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि: वृष और कन्या राशि बेस्ट मैच माने जाते हैं। दोनों राशि के जातक अपनी भावनाओं को व्यक्त करते समय थोड़ा समय ले सकते हैं। दोनों राशि में से कोई भी अपने प्रेम का इजहार नहीं करेगा। कुल मिलकर दोनों को खुलने में थोड़ा समय लगेगा। यह एक अच्छा मेल है, क्योंकि दोनों राशि के जातक धैर्यवान और थोड़े चौकन्ने होते हैं। अधिक स्नेही, शुक्र शासित वृष कन्या राशि के नरम पक्ष को सामने लाने में मदद करेगा। कुल मिलाकर, वृष राशि के साथ होना कन्या राशि वालों के लिए बहुत स्वाभाविक है।

Kanya Rashi Compatibility For Marriage Best Match Or Life Partner For Virgo Zodiac Sign In Hindi
ये हैं कन्या राशि की परफेक्ट जोड़ी - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि :  कन्या राशि वालों पर बुध  ग्रह का शासन है, लेकिन फिर भी वह अपनी भावना आसानी से व्यक्त नहीं कर पाते  और कर्क राशि के जातक उनके दिल की भावनाओं को बाहर निकलने में समर्थ होंगे। कर्क राशि और कन्या राशि के जातकों को एक दूसरे का साथ बहुत भाता है. कन्या और कर्क राशि का यह रिश्ता प्यार भरा और एक दूसरे का ख्याल रखने वाला होगा।  संवेदनशील कर्क कन्या राशि वालों को उनकी भावनाओं के संपर्क में आने में मदद करता है, और कन्या की जमीनी व्यावहारिकता कर्क को वह सुरक्षा प्रदान करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanya Rashi Compatibility For Marriage Best Match Or Life Partner For Virgo Zodiac Sign In Hindi
ये हैं कन्या राशि की परफेक्ट जोड़ी - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि : कन्या और मकर राशि वालों की जोड़ी को दोस्त बनने में थोड़ा समय जरूर लग सकता लेकिन इन दो राशि की जोड़ी बेहतरीन मानी जाती है। जब तक आप दोनों एक साथ हैं कोई भी आप दोनों का कुछ नहीं बिगाड़ सकता। आप दोनों को हमेशा इस बात की अच्छी समझ होगी कि आप एक दूसरे के साथ कहाँ खड़े हैं। कुल मिलाकर, मकर राशि आपके लिए सबसे अच्छे दीर्घकालिक जोड़ी मानी जा सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed