फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कालसर्प दोष कितना खतरनाक, जानिए इसके संकेत और दोष दूर करने के उपाय

Sat, 16 May 2020 07:51 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 16 May 2020 07:51 AM IST
विज्ञापन
kal sarp dosh in astrology and remedies
काल सर्प

ज्योतिष के अनुसार कुंडली में कालसर्प दोष को बहुत ही हानिकारक बताया गया है। कालसर्प दोष होने से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कोई भी काम आसानी से नहीं होता। धन की हानि होने लगती है। ज्योतिष के अनुसार,  कुंडली में 12 प्रकार के काल सर्प दोष बनते हैं। 

Shani Dev Jayanti 2020: 22 मई को शनि जयंती, जानिए इस दिन से जुड़ी विशेष बातें
kal sarp dosh in astrology and remedies
काल सर्प - फोटो : social media

कालसर्प दोष 
जब किसी जातक की कुंडली में राहु और केतु के बीच में सारे ग्रह आ जाते हैं तब कुंडली में कालसर्प दोष बनता है। ज्योतिष के अनुसार,  कुंडली में 12 प्रकार के काल सर्प दोष बनते हैं। अनंत कालसर्प योग, कुलिक कालसर्प योग, वासुकी कालसर्प योग, शंखपाल कालसर्प योग, पद्म कालसर्प योग,महापदम कालसर्प योग,  तक्षक कालसर्प योग, कर्कोटक कालसर्प योग,शंखनाद कालसर्प योग,पातक कालसर्प योग, विषधर कालसर्प योग, शेषनाग कालसर्प योग।

kal sarp dosh in astrology and remedies
काल सर्प

कालसर्प दोष के संकेत
अगर किसी व्यक्ति के ऊपर कालसर्प दोष है तो उसको लगभग 42 वर्ष के बाद ही सफलता प्राप्ति होती है। कालसर्प दोष होने शत्रुओं की संख्या बढ़ जाती है। सेहत में गिरावट आने लगती है। कालसर्प दोष होने व्यक्ति को बुरे सपने आने लगते हैं जिसमें बार-बार मृत्यु के सपने, सपनों में सांपों का दिखाई देना शुरू हो जाता है। व्यापार में लगातार हानि होने लगती है। विवाह में देर होती है। मानसिक एवं शारीरिक कष्ट बढ़ने लगते हैं। पैतृक संपत्तियां धीरे-धीरे नष्ट होने लगती है। धोखा मिलने की संभावना बढ़ जाती है।  बुरे स्वप्न एवं अनिद्रा रोग की समस्या का सामना करना पड़ता है और कोर्ट कचहरी का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kal sarp dosh in astrology and remedies
काल सर्प
कब-कब बनता है कालसर्प योग
जब भी राहु की महादशा, अंतर्दशा या प्रत्यंतर्दशा आती है तब कालसर्प योग बनता है। इसके अलावा जब भी गोचर के दौरान राहु अशुभ भाव में चलता है तो काल सर्प योग का निर्माण होता है।
 
विज्ञापन
kal sarp dosh in astrology and remedies
काल सर्प - फोटो : social media

कालसर्प दोष दूर करने के उपाय
- चांदी की धातु से बनी नाग के आकृति की अंगूठी को उंगली में धारण करें।
- प्रतिदिन भगवान विष्णु की आराधना करने से कालसर्प दोष का प्रभाव कम होता है।
- शनिवार के दिन बहते हुए जल में कोयला का टुकड़ा प्रभावित करने से यह दोष दूर होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed