फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astrology: कभी किसी से मुफ्त में न लें ये चीजें वरना खाली हो जाएगी तिजोरी, झेलना पड़ सकता है आर्थिक संकट

Thu, 05 May 2022 10:10 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 05 May 2022 10:10 AM IST
विज्ञापन
Jyotish Tips Never take these things for free from anyone otherwise you face financial crisis
कभी किसी से मुफ्त में न लें ये चीजें वरना खाली हो जाएगी तिजोरी - फोटो : Istock

Astrology: हिंदू धर्म शास्त्र में प्राचीन समय से ही कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। कई ऐसी बातों का भी जिक्र किया गया है, जिसे जानना हर किसी के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि जाने अनजाने में हम रोजाना कई ऐसे कार्य कर बैठते हैं, जिन्हें करने की मनाही है। इन कार्यों का असर हमारी जीवन पर भी पड़ता है। इन्हीं कार्यों में एक है किसी से कोई भी वस्तु फ्री में लेना। ज्योतिष में कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिक्र किया गया है, जिन्हें किसी से भी मुफ्त में नहीं लेना चाहिए। अक्सर आपने देखा होगा कि लोगों को मुफ्त में मिलने वाली चीजों में ज्यादा रुचि होती है। मुफ्त में मिलने पर उनको प्रसन्नता भी होती है। जबकि ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि मुफ्त में मिलने वाली चीजें कभी-कभी हमारे ग्रह के साथ मेल नहीं खाती हैं, जिसकी वजह से जीवन पर उसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगता है। तो चलिए आज जानते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें किसी से भी मुफ्त में नहीं लेना चाहिए... 

Jyotish Tips Never take these things for free from anyone otherwise you face financial crisis
कभी किसी से मुफ्त में न लें ये चीजें वरना खाली हो जाएगी तिजोरी - फोटो : iStock
रूमाल 

जरूरत पड़ने पर भी कभी किसी से मुफ्त में रूमाल नहीं लेना चाहिए, क्योंकि मुफ्त में रुमाल ने से आपसी संबंध कमजोर होते हैं। मान्यता के अनुसार, यदि आपको किसी वजह से रूमाल लेना पड़ रहा है तो उसके बदले पैसे जरूर दें। इसके अलावा रूमाल न तो किसी से गिफ्ट के तौर पर लेना चाहिए और न ही देना चाहिए।

Jyotish Tips Never take these things for free from anyone otherwise you face financial crisis
कभी किसी से मुफ्त में न लें ये चीजें वरना खाली हो जाएगी तिजोरी - फोटो : iStock
सुई 

सुई भी किसी से मुफ्त में नहीं लेनी चाहिए। मान्यता है कि किसी से मुफ्त में सुई लेने से जीवन में परेशानियां बढ़ती हैं। घर-परिवार में कलह और क्लेश रहने लगता है। साथ ही शनि देव रुष्ट हो जाते हैं। इसके अलावा राहु का भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jyotish Tips Never take these things for free from anyone otherwise you face financial crisis
कभी किसी से मुफ्त में न लें ये चीजें वरना खाली हो जाएगी तिजोरी - फोटो : Pixabay
नमक

यदि आप किसी से नमक ले रहे हैं, तो उसके बदले उसे कुछ न कुछ अवश्य दे दें, क्योंकि ज्योतिष शास्त्र अनुसार नमक का सीधा संबंध शनिदेव से होता है। ऐसे में यदि आप मुफ्त में नमक लेते हैं तो शनिदेव रुष्ट हो जाते हैं और आपके ऊपर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। 

विज्ञापन
Jyotish Tips Never take these things for free from anyone otherwise you face financial crisis
कभी किसी से मुफ्त में न लें ये चीजें वरना खाली हो जाएगी तिजोरी - फोटो : Pixabay
लोहा

धर्म शास्त्रों में लोहे का संबंध भी शनिदेव महाराज से माना जाता है। इसलिए मुफ्त में लोहे से बनी चीजों का लेनदेन भी नहीं करना चाहिए। इसके अलावा शनिवार के दिन लोहा खरीदने से भी बचें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed