फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jupiter Transit November 2020: गुरु के राशि परिवर्तन से इस राशि वालों का होगा प्रमोशन, जानें और किन क्षेत्रों होगा लाभ

Sun, 08 Nov 2020 07:54 PM IST
Rustom Rana रुस्तम राणा
Updated Sun, 08 Nov 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Jupiter Transit November 2020 know the effects of Gemini
गुरु गोचर 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

Jupiter Transit November 2020: देवगुरु बृहस्पति 20 नवंबर को मकर राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में ये 21 नवंबर 2021 तक स्थित रहेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मकर में गुरु के आने से मिथुन राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिलने के योग बनेंगे। आइए जानते हैं गुरु का मिथुन राशि पर प्रभाव-

Jupiter Transit November 2020 know the effects of Gemini
कुंडली के आठवें भाव में प्रवेश - फोटो : सोशल मीडिया

कुंडली के आठवें भाव में प्रवेश
गुरु का गोचर लग्न कुंडली के आठवें भाव में होने वाला है। कुंडली का आठवां भाव आयुर्भाव या मृत्यु स्थान के नाम से जाना जाता है। कुंडली के आठवें भाव से आयु, गुप्तांग, मृत्यु, उपहार, बिना कमाये प्राप्त होने वाली संपत्ति, मृत्यु का कारण, चाह, अपमान, पतन आदि को दर्शाता है। 

Jupiter Transit November 2020 know the effects of Gemini
कार्यक्षेत्र में तरक्की होने की है संभावना - फोटो : सोशल मीडिया

कार्यक्षेत्र में तरक्की होने की है संभावना
गुरु का राशि परिवर्तन आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाएगा। आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और आपके रूके हुए अधूरे काम फिर से शुरू हो सकते हैं। यदि काम में बाधा आ रही थी तो वह भी दूर हो जाएगी। बॉस से आपके संबंध अच्छे होंगे। व्यापार में लाभ के योग हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jupiter Transit November 2020 know the effects of Gemini
गुरु गोचर के प्रभाव से वाहन खरीदने की है संभावना - फोटो : pixabay

वाहन खरीदने की है संभावना
गुरु के शुभ प्रभाव से आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान आप किसी प्रकार का वाहन खरीद सकते हैं अथवा वाहन की सर्विसिंग करा सकते हैं। इस अवधि में आपकी प्रॉपर्टी में वृद्धि हो सकती है। ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का तोहफा मिल सकता है।

विज्ञापन
Jupiter Transit November 2020 know the effects of Gemini
धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी रुचि  - फोटो : सोशल मीडिया

धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी रुचि 
इस अवधि में धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। धर्म-कर्म के काम में आप बढ़-चढ़कर सहयोग करेंगे। आप अधिक से अधिक धार्मिक कार्यों से जुड़ने का प्रयास करेंगे। इस अवधि में आप अपने घर पर कोई धार्मिक अनुष्ठान करा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed