Jupiter in Sagittarius 2020: गुरु और ज्ञान का कारक ग्रह बृहस्पति 30 जून को अपनी स्वराशि धनु में प्रवेश करेगा और 20 नवंबर 2020 तक ये ग्रह अपनी ही राशि में स्थित रहेगा। धनु राशि में गुरु के प्रवेश से सभी 12 राशियों पर इसका शुभाशुभ रूप में पड़ेगा। आइए जानते हैं आपके ऊपर गुरु की चाल का प्रभाव...
30 जून से धनु राशि में होंगे गुरु, मिलेंगे शुभ परिणाम, आपके ऊपर पड़ेगा ये प्रभाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष
गुरु आपके नवम भाव में प्रवेश करेगा। इस दौरान आपको धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, बल्कि कार्यक्षेत्र में भी तरक्की होगी। साल के प्रारंभ में आपको किसी तीर्थ स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है। वहीं ऑफिस में बॉस आपके कार्य से खुश रहेगा।
वृष
आपके अष्टम भाव में गुरु रहस्यों के प्रति आपकी रुचि को बढ़ाएगा। किसी रहस्य को जानने की इच्छा तीव्र होगी। लेकिन सेहत से जुड़ी परेशानी भी आपको रह सकती हैं। ससुराल पक्ष से आपको कोई कीमती तोहफा मिल सकता है।
आपके विवाह भाव (सातवें घर) में गुरु शादीशुदा जीवन में खुशियां आएंगी। व्यापार में साझेदारी से भी लाभ मिलेगा। अगर आप शोध के कार्य से जुड़े हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। लेकिन इस साल वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
षष्ठम भाव का गुरु आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इस दौरान आपको पेट से जुड़ी हुई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इस ओर आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। अपने शत्रुओं की चाल से भी बचकर रहें, क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने की भरसक कोशिश कर सकते हैं।