Jau Ke Upay: जौ के इन उपायों को करते ही बदल जाएगी किस्मत, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौ के टोटके
यदि आप राहु के दुष्प्रभाव से परेशान हैं तो शनिवार के दिन जौ के साथ कोयला, कच्चा दूध, नारियल, तिल, तांबा और दूर्वा लेकर बहते जल में प्रवाहित करें। ज्योतिष के अनुसार, ऐसा करने से राहु के अशुभ प्रभाव से जल्द मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा शनिवार के दिन कबूतर को जौ खिलाने से राहु-केतु का बुरा प्रभाव कम होता है।
पूर्णिमा या अमावस्या के दिन जौ के हवन करना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही घर के सदस्य कम बीमार पड़ते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, कर्ज से छुटकारा पाने के लिए रात में सोने से पहले एक मुट्ठी जौ लेकर लाल कपड़े में बांध लें। इसके बाद इसे बेड के नीचे सिरहने में रख दें और अगली सुबह इसे पशु-पक्षियों या जरुरतमंदों के बीच बांट दें।
शास्त्रों में जौ का दान करना उत्तम माना गया है, क्योंकि जौ को सोने के जैसा शुद्ध माना जाता है। कहा जाता है कि जरुरतमंदों को जौ का दान करने से धन में वृद्धि होती है।