फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं आपकी कुंडली में तो नहीं रातों रात कामयाबी देने वाला ये राजयोग, ऐसे देखें

Wed, 05 Feb 2020 05:59 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 05 Feb 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
is any Raj Yoga in Your Kundali know here
कुंडली में राज योग की गणना - फोटो : astrology

कई बार आपने यह देखा होगा कि किसी व्यक्ति को रातों रात सफलता मिल जाती है। आखिर ऐसा क्यों होता है, इसके पीछे का विज्ञान क्या है? इस सवाल का जवाब हमें ज्योतिश शास्त्र में मिलता है। ज्योतिष विज्ञान के मुताबिक जब किसी व्यक्ति की कुंडली में राजयोग बनते हैं तो उसे असीम सफलता मिलती है। कुंंडली में कुछ ऐसे राजयोग होते हैं जो किसी व्यक्ति को फर्श से उठाकर अर्श पर पहुँचा सकते हैं। अनुकूल ग्रहों की दशा अवधि आने पर राजयोग के फल मिलने लगते हैं।

is any Raj Yoga in Your Kundali know here
गज-केसरी राजयोग - फोटो : File Photo

गज-केसरी राजयोग
कुंडली में अगर गुरु बृहस्पति चंद्रमा से केन्द्र भाव में हो और किसी क्रूर ग्रह से संबंध नहीं रखता हो तो कुंडली में गज-केसरी राजयोग बनता है। इस राजयोग के कारण व्यक्ति धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में कामयाबी हासिल करता है। ऐसे व्यक्ति सरकारी सेवाओं में उच्च पद पर बैठते हैं।

is any Raj Yoga in Your Kundali know here
पाराशरी राजयोग - फोटो : Social media

पाराशरी राजयोग
कुंडली में जब केन्द्र भावों का संबंध त्रिकोण भाव से हो तो ऐसी स्थिति में पाराशरी राजयोग का निर्माण होता है। दशावधि में इस योग के प्रभाव से आप धनी और समृद्धिशाली बनेंगे। आपके पास दौलत, शौहरत, गाड़ी, बंगला आदि सारी चीज़ें होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
is any Raj Yoga in Your Kundali know here
नीच-भंग राजयोग - फोटो : Instagram@RP

नीच-भंग राजयोग
कुंडली में जिस राशि में ग्रह नीच का होकर बैठा हो उस राशि का स्वामी उसे देख रहा हो या फिर जिस राशि में ग्रह नीच का होकर बैठा हो उस राशि का स्वामी स्वगृही होकर युति संबंध बना रहा हो तो नीच भंग राजयोग का सृजन होता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में ये योग होता है वह एक राजा के समान जीवन व्यतीत करता है।

विज्ञापन
is any Raj Yoga in Your Kundali know here
उभयचरी राजयोग - फोटो : pixabay

उभयचरी राजयोग
कुंडली में यदि चंद्रमा के अतिरिक्त राहु-केतु, सूर्य से दूसरे या बारहवें घर में स्थित हों तो कुंडली में उभयचरी योग का निर्माण होता है। इस राजयोग वाले व्यक्ति का भाग्य बड़ा प्रबल होता है। ऐसे जातक स्वभाव से हंसमुख और बुद्धिमान होते हैं। ये बड़ी से बड़ी चुनौतियों को आसानी से पार कर जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed