फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगल दोष के कारण इसलिए वैवाहिक जीवन में आती हैं परेशानियां, ये हैं उपाय

Tue, 24 Mar 2020 04:37 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 24 Mar 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
how makes Mangal Dosh in kundali know astrological remedy
मंगल दोष के कारण विवाह में होती है परेशानी - फोटो : अमर उजाला

कुंडली के विषय में आपने मांगलिक दोष या मंगल दोष के बारे में सुना होगा। ज्योतिष विज्ञान के मुताबिक इस दोष के कारण विवाह में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल दोष है तो उसके विवाह में देरी या फिर विवाह होने के पश्चात परेशानियों का सामना करना पड़ता है जब तक की उसकी कुंडली में मांगलिक दोष से संबंधित उपाय न किए जाएं। आइए जानते हैं मंगल दोष के बारे में सबकुछ। यानि यह दोष कुंडली में कैसे बनता है और इसके निवारण के लिए क्या उपाय हैं।

how makes Mangal Dosh in kundali know astrological remedy
कुंडली - फोटो : kundali
कुंडली में मंगल दोष कैसे बनता है?

जन्म कुंडली में मंगल ग्रह के कुछ निश्चित भाव में बैठने पर ही यह दोष बनता है। मंगल ग्रह जब कुंडली के पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें भाव में स्थित होता है तो इस स्थिति में मंगल दोष बनता है। मंगल ग्रह की यह स्थिति दांपत्य जीवन के लिए अशुभ होती है। हालांकि यदि मंगल पर किसी शुभ ग्रह की दृष्टि पड़ती है तो मंगल दोष का प्रभाव कुछ कमज़ोर हो जाता है।

how makes Mangal Dosh in kundali know astrological remedy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मंगल दोष के कारण

मंगल दोष के कारण व्यक्ति को वैवाहिक संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके पीछे ज्योतिषीय कारण है। दरअसल मंगल ग्रह बेहद ऊर्जावान ग्रह है जिसे अकेले रहना पसंद है। यदि कोई अन्य ग्रह उसके समीप आता है तो उनके बीच तालमेल का अभाव पाया जाता है। ऐसे में व्यक्ति को विवाह से पहले दिक्कतें आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
how makes Mangal Dosh in kundali know astrological remedy
मंगल देव - फोटो : अमर उजाला
मंगल दोष के प्रभाव

मंगल दोष के प्रभाव से विवाह में देरी होगी, शादी टूट सकती है, यदि विवाह हो भी जाता है तो जीवनसाथी से सामंजस्यता का अभाव देखने को मिलेगा। इसके पीछे का कारण यह है कि वहीं कुंडली में सातवाँ भाव विवाह या वैवाहिक जीवन को दर्शाता है और इस भाव में मंगल का होना अशुभ होता है। यहाँ मंगल की स्थिति पति और पत्नी के बीच अहम के टकराव, तनाव, झगड़ा, तलाक आदि का कारण बनती है

 

विज्ञापन
how makes Mangal Dosh in kundali know astrological remedy
हनुमान मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मांगलिक दोष के निवारण के उपाय

मांगलिक दोष से बचने के लिए सबसे पहले हमें यह समझना होगा कि इस दोष के मूल में मंगल ग्रह है। इसलिए मंगल दोष से पीड़ित व्यक्ति को मंगल ग्रह की शांति के लिए उपाय करने चाहिए। इसके लिए सबसे पहले प्रत्येक मंगलवार का व्रत रखें। हनुमान मंदिर में बूंदी का प्रसाद बांटें। इसके साथ ही मंगलवार के दिन पूजा के समय हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें। संभव हो तो मंगलवार के दिन लाल कपड़े धारण करें। हनुमान मंदिर में लाल सिंदूर चढ़ाएं। मंगल के लिए तीन मुखी रुद्राक्ष या मूंगा रत्न धारण करें। इसके साथ ही किसी अच्छे ज्योतिषी की सलाह लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed