Today Horoscope in Hindi, March 29, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
{"_id":"5e7f26338ebc3e775269b6bb","slug":"horoscope-today-29-march-2020-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"29 मार्च राशिफल: गुरु के राशि परिर्वतन से पहले इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत, मां का मिलेगा आशिर्वाद","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
29 मार्च राशिफल: गुरु के राशि परिर्वतन से पहले इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत, मां का मिलेगा आशिर्वाद
Sun, 29 Mar 2020 06:46 AM IST
योगेश जोशी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 29 Mar 2020 06:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
- आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। अपने धन को बैंक में जमा कराने का भी मौका मिल सकता है। आपको अच्छे धन की प्राप्ति होगी। आपकी रिस्क लेने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। काम के सिलसिले में सामान्य नतीजे रहेंगे। परिवार में कुछ दिक्कतें रहेंगी। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।
वृष राशि
- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मन में खुशियों की भावना रहेगी और सभी से स्नेह करेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार भी वृद्धि को प्राप्त होगा। परिवार के बुजुर्गों की सेहत कमजोर हो सकती है, इसलिए उन पर ध्यान बनाए रखें। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर है लेकिन शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि
- आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होने से मन दुखी हो सकता है। सेहत पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। काम के सिलसिले में अच्छी पकड़ रहेगी और एक बात का ध्यान देना होगा कि किसी वरिष्ठ अधिकारी या अपने बॉस से झगड़ा ना करें। घर का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है लेकिन दांपत्य जीवन में खुशनुमा समय रहेगा।
विज्ञापन
कर्क राशि
- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ेगी और कुछ धन की प्राप्ति आपको अपने ससुराल पक्ष से भी हो सकती है, जो किसी न किसी रूप में आपको फायदा पहुंचाएगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन नौकरी में अच्छे हालात बनेंगे। विरोधियों से सतर्क रहें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। धन की आवक होगी। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा।