Today Horoscope in Hindi, March 28, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
28 मार्च राशिफल: ग्रह परिवर्तन से शनिवार को इन सात राशि वालों की चमकेगी किस्मत
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। दोपहर तक स्थिति काफी अनुकूल रहेगी और उसके बाद भी आपको धन लाभ होगा। परिवार का माहौल आपको सुख शांति देगा और परिवार के लोगों का स्नेह आपके लिए धन प्रदान करने का काम करेगा। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत आपके साथ खड़ी होगी लेकिन फिर भी कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।खासतौर पर किसी से बहस या झड़प हो सकती है। दांपत्य जीवन के लिए दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दोपहर तक स्थिति आपके खर्चों में बढ़ोतरी रखेगी लेकिन उसके बाद स्थिति बदलेगी और खर्चों में कमी आएगी। आपकी इनकम बढ़ेगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। काम के सिलसिले में आपकी दूरदर्शिता और आपकी सहज बुद्धि आपके काम आएगी। धन के पीछे अत्यधिक भागना आपको परेशान करेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में भी अच्छे समय की प्राप्ति होगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपकी बातों से सामने वाले को निरुत्तर कर देंगे और उससे उन्हें आपकी बात माननी पड़ेगी।इससे व्यापार में अच्छा लाभ होगा। काम के सिलसिले में भी नौकरी में आप को पदोन्नति मिल सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में भी सुख भरे पल आएंगे। परिवार का माहौल आपको संतुष्टि प्रदान करेगा। आप की कथनी और करनी में अंतर हो सकता है, उस पर ध्यान दें।
आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। दोपहर तक आप अपने काम में पूरा ध्यान रखेंगे और उसके बाद आपकी इनकम जबरदस्त तरीके से बढ़ सकती है। कुछ अप्रत्याशित रूप से भी धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया हो जाएगी। परिवार में किसी बुजुर्ग का सहयोग आपको प्राप्त होगा और वे आपको सलाह देंगे तो वह आपके बहुत काम आएगी। दांपत्य जीवन में तनाव को कम करने का प्रयास करें। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। व्यापार में किसी प्रकार का रिस्क लेने से बचें।