Holika Dahan Shubh Muhurat 2021: होली रंगो का त्योहार 29 मार्च 2021 को है, इससे पहले 28 मार्च को होलाष्टक समाप्ति के साथ होलिका दहन होगा। पूर्णिमा तिथि 28 मार्च 2021 दिन रविवार की रात में होलिका दहन किया जाएगा। भद्रा दिन में 1 बजकर 33 बजे समाप्त हो जाएगी। साथ ही पूर्णिमा तिथि रात में 12:40 तक ही व्याप्त रहेगी। शास्त्रानुसार भद्रा रहित पूर्णिमा तिथि में ही होलिका दहन किया जाता है इस कारण रात में 12:30 बजे से पूर्व होलिका दहन हो जाना चाहिए। क्योंकि रात में 12:30 बजे के बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी।
Holika Dahan Shubh Muhurat 2021: होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और मेष से लेकर मीन राशि के लिए उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचांग के अनुसार होलिका दहन का मुहूर्त 28 मार्च को शाम 18 बजकर 37 मिनट से रात्रि 20 बजकर 56 मिनट तक रहेगा यानि 02 घंटे 20 मिनट तब होलिका दहन का मुहूर्त बना हुआ है। इसी मुहूर्त में होलिका दहन करना अत्यंत शुभ है। इस वर्ष होलिका दहन के समय भद्रा नहीं रहेगी।
होलिका दहन के दिन बन रहे ये शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 07 मिनट से दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक।
अमृत काल - सुबह 11 बजकर 04 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक।
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 50 मिनट से सुबह 05 बजकर 38 मिनट तक।
सर्वार्थसिद्धि योग - सुबह 06 बजकर 26 मिनट से शाम 05 बजकर 36 मिनट तक। इसके बाद शाम 05 बजकर 36 मिनट से 29 मार्च की सुबह 06 बजकर 25 मिनट तक।
अमृतसिद्धि योग - सुबह 05 बजकर 36 मिनट से 29 मार्च की सुबह 06 बजकर 25 मिनट तक।
मेष- होलिका दहन खैर या खादिर की लकड़ी से करें ऐसा करने से मानसिक परेशानियों से निजात मिलेगी। साथ में गुड़ की आहुति भी दें।