फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2023 Upay: होली वाले दिन जरूर करें ये महाउपाय, जीवन में हमेशा रहेगी खुशहाली और समृद्धि

Sat, 25 Feb 2023 01:47 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 25 Feb 2023 01:47 PM IST
विज्ञापन
Holi 2023 Use These Measures Upay And Remedies To Get Rid Of Debt And Your All Troubles News in Hindi
होली का दिन करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला

Holi Remedies Mahaupay: सनातन हिंदु धर्म में होली का पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। होली (रंगवाली) का त्योहार चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इससे पूर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है। इस साल यानि साल 2023 में होलिका दहन 7 मार्च जबकि रंग वाली होली 8 मार्च, बुधवार को मनाई जाएगी। भारत में ही नहीं पूरे विश्व में होली का त्योहार प्रसिद्ध है। कान्हा की नगरी ब्रज की होली तो पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। होली को राधा-कृष्ण का त्योहार कहा जाता है। फुलेरा दूज से होली की शुरुआत हो चुकी है । मथुरा-वृंदावन की होली देखने के लिए तो दुनिया के कोने-कोने से लोग आते हैं। इस दौरान वृंदावन और ब्रजधाम में होली के कई रूप देखने को मिलते हैं। होली के दिन रंगों में सराबोर होने के साथ कुछ विशेष उपाय करने से आपके घर में धन की बरसात होगी और साथ ही आपको सुख समृद्धि भी मिलेगी। आइए जानते हैं क्या है ये महाउपाय- 

Holi 2023 Use These Measures Upay And Remedies To Get Rid Of Debt And Your All Troubles News in Hindi
होली का दिन करें ये उपाय - फोटो : amar ujala
  • किसी भी त्योहार का आरंभ करने से पहले श्रीगणेश का नाम लिया जाता है और उनकी विधिवत पूजा अर्चना की जाती है। ऐसे में होली के दिन गणेश जी को ठंडाई का भोग लगाएं और इसके बाद उसे प्रसाद के रूप में सबको बांट दें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से भाग्योदय होता है और किस्मत साथ देने लगती है। 
Holi 2023 Use These Measures Upay And Remedies To Get Rid Of Debt And Your All Troubles News in Hindi
होली का दिन करें ये उपाय - फोटो : PTI
  • ब्रज की नगरी में होली के त्योहार का खास महत्व देखा गया है। इसीलिए होली को तो विशेष रूप से राधा कृष्ण का पर्व माना जाता है। होली के दिन राधा-कृष्ण की मूर्ति स्थापित कर उनकी पूजा करें और उन्हें गुलाबी रंग का गुलाल अर्पित करें। ऐसा करने से आपका दाम्पत्य जीवन खुशनुमा और सुखमई बना रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2023 Use These Measures Upay And Remedies To Get Rid Of Debt And Your All Troubles News in Hindi
होली का दिन करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
  • अगर आप घर में कोई झण्डा लगाते हैं तो होली के दिन उस झंडे को जरूर बदलना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आएगी और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन
Holi 2023 Use These Measures Upay And Remedies To Get Rid Of Debt And Your All Troubles News in Hindi
होली का दिन करें ये उपाय
  • होली के दिन घर के मुख्यद्वार पर लाल, हरे, गुलाबी और पीले रंग से रंगोली सजाएं। इससे परिवार में खुशियों का आगमन होगा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed