Hariyali Amavasya 2022: इस साल हरियाली अमावस्या 28 जुलाई दिन गुरुवार को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन माह में पड़ने वाली अमावस्या को हरियाली अमावस्या या श्रावणी अमावस्या कहते हैं। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को विशेष तिथि के रूप में देखा जाता है। पंचांग के अनुसार, इस दिन पुष्य नक्षत्र के साथ ही सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग बन रहा है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, ये सभी योग बहुत ही शुभ माने जाते हैं। इन शुभ योग में पूजा या उपाय करने से सारे काम जल्दी सफल होते हैं। हरियाली अमावस्या मुख्य रूप से प्रकृति के प्रति आभार प्रकट करने का पर्व है। इस दिन वृक्षारोपण करने से जीवन के सारे कष्ट दोष दूर हो जाते हैं और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। ये तिथि किसानों के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसके अलावा श्रावणी अमावस्या के दिन आप कुछ उपाय कर अपनी परेशानियों से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं हरियाली अमावस्या के उपाय...
Hariyali Amavasya 2022: हरियाली अमावस्या पर करें ये उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Thu, 28 Jul 2022 10:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन