फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरुवार के दिन इस धातु के बर्तनों का करें उपयोग, जागेगा सोया भाग्य, परेशानियां होंगी दूर

Thu, 09 Jul 2020 02:48 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 09 Jul 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
guruwar ke upay do these upay in thursday
बृहस्पति देव - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है। इस दिन को भगवान विष्णु का पूजन भी किया जाता है। गुरु ग्रह वृद्धि, ज्ञान, धर्म एवं सुख-समृद्धि का कारक होता है। इसे वैवाहिक जीवन और भाग्य का कारक भी माना जाता है। कहा जाता है कि गुरुवार के दिन अगर बृहस्पति से जुड़े कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो जातक को उसका बड़ा लाभ प्राप्त होता है। गुरु से जुड़ा यह उपाय आपकी किस्मत का सितारा चमका सकता है।

guruwar ke upay do these upay in thursday
brass utensils

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन पीतल के बर्तनों का उपयोग करना बेहद ही लाभकारी होता है। पूजा-पाठ में पीतल या तांबे के बर्तनों का प्रयोग करना भी शुभ होता है। यदि आपका भाग्य सोया हुआ है तो आपको गुरुवार के दिन पीतल से जुड़े बर्तनों के उपाय करने चाहिए। पीतल की कटोरी में मुट्ठी पर चने की दाल भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इस दाल को गुड़ में मिलाकर किसी गाय को खिलाएं। गुरुवार का यह उपाय आपका सोया भाग्य जगा सकता है।

guruwar ke upay do these upay in thursday
घी

यदि आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो गुरुवार के दिन किसी पीतल के बर्तन में शुद्ध देशी घी को भगवान श्रीकृष्ण को चढ़ाना चाहिए। इसके बाद इस घी को प्रसाद के रूप में जरूरतमंदों में वितरित करना चाहिए और थोड़ा स्वयं के लिए भी बचाकर रख लेना चाहिए। यदि यह उपाय हर गुरुवार के दिन करेंगे तो आपको कभी भी पैसों की तंगी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
guruwar ke upay do these upay in thursday
मां लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे तो शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की आराधना की जाती है। लेकिन यदि गुरुवार के दिन पीतल की कटोरी में घी का दीपक मां लक्ष्मी के समक्ष जलाएं और उनकी सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करें तो यह उपाय आपकी धन-सम्पत्ति में वृद्धि करेगा। आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

विज्ञापन
guruwar ke upay do these upay in thursday
तनाव होगा दूर - फोटो : सोशल मीडिया

यदि जीवन में किसी चीज को लेकर तनाव है तो उसे दूर करने के लिए पीतल की कटोरी में दही भरकर अपने बेडरूम में बेड के नीच रखें। फिर अगली सुबह इस दही को किसी पेड़ की जड़ में डालें। यह उपाय आपके सारे तनाव को भगाने में कारगर साबित होगा। मनोवांछित फल पाने के लिए गुरुवार के दिन पीतल के कलश में चने की दालभर श्रीहरि को अर्पित करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed