फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धन-वैभव और सभी तरह के सांसारिक सुखों को देता है ये ग्रह, ऐसे करें प्रसन्न

Thu, 09 Jul 2020 11:54 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 09 Jul 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
Venus in Astrology jyotish mein shukra grah
ज्योतिष में शुक्र ग्रह - फोटो : Pixabay

वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सभी तरह के सांसारिक सुखों का कारक माना जाता है। ये ग्रह भोग और विलासिता से जुड़े हुए सभी पहलुओं से संबंध रखता है। यह व्यक्ति की कुंडली में सुख-समृद्धि, ऐशो-आराम, प्रेम और काम वासना का कारक है। शुक्र जब किसी व्यक्ति की कुंडली में प्रबल होता है तो उसका जीवन बहुत ही सुख और शांति से बीतता है। व्यक्ति सभी तरह के भौतिक सुखों का आनंद लेता है। 

Venus in Astrology jyotish mein shukra grah
शुक्र देव - फोटो : अमर उजाला

वहीं कुंडली में शुक्र के कमजोर होने व्यक्ति को आर्थिक परेशानियां और भौतिक चीजों की कमी सताने लगती है। जीवन में दरिद्रता का आगमन भी शुक्र ग्रह के पीड़ित होने के कारण आती है। ज्योतिष विज्ञान में शुक्र के कमजोर होने पर उसको मजबूत करने के कुछ उपाय बताए जाते हैं जिसमें पूजा-पाठ, दान, व्रत और रत्न को धारण करने की सलाह दी जाती है।

Venus in Astrology jyotish mein shukra grah
शुक्र ग्रह - फोटो : Pixabay
ज्योतिष में शुक्र ग्रह

कला, संगीत, सौंदर्य एवं सुख-समृद्धि का कारक ग्रह शुक्र वृष और तुला राशि का स्वामी है। शुक्र मीन राशि में उच्च उच्च का और कन्या राशि में नीच का होता है। यह 27 नक्षत्रों में से भरणी, पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रों का स्वामी है। ग्रहों में बुध और शनि ग्रह शुक्र के मित्र ग्रह हैं और सूर्य और चंद्रमा इसके शत्रु ग्रह माने जाते हैं। शुक्र का गोचर 23 दिन की अवधि का होता है अर्थात शुक्र एक राशि में करीब 23 दिन तक रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Venus in Astrology jyotish mein shukra grah
शुक्रदेव - फोटो : अमर उजाला
कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय
शुक्र ग्रह को शुभ बनाने के लिए इस मंत्र का जाप किया जाता है 
 ॐ शुं शुक्राय नम:। 
ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुं
कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार का व्रत रखें और मां लक्ष्मी की उपासना करें। 
विज्ञापन
Venus in Astrology jyotish mein shukra grah
शुक्र के लिए सफेद वस्त्रों का करें प्रयोग - फोटो : सोशल मीडिया
शुक्र के लिए इन चीजों का करें दान

ज्योतिष में प्रत्येक दिन के लिए अलग-अलग रंगों के वस्त्रों को पहना जाता है। शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहना शुभ रहता है। दान देने से सभी तरह के दोष दूर हो जाते हैं, ऐसे में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए सफेद चीजों का दान करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed