Guru Uday Effect 2023: देव गुरु बृहस्पति साल में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। इस प्रकार मेष से मीन राशि तक 12 वर्षों में उनका एक चक्र पूरा होता है। हाल ही में देव गुरु बृहस्पति अपनी राशि मीन से निकलकर मेष में प्रवेश हुए हैं। बृहस्पति देव 22 अप्रैल 2023 को मेष राशि में गोचर किया है, जहां ये 27 अप्रैल तक अस्त अवस्था में थे। फिर 27 अप्रैल को ही गुरु ग्रह अस्त अवस्था से निकलकर मेष राशि में ही उदय हो चुके हैं। मेष राशि में वे 1 मई 2024 तक रहेंगे। गुरु का मेष राशि में उदय होना कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ माना जा रहा है। पूरे एक साल तक गुरु ग्रह की कृपा से इन राशि के जातकों को खूब सारा धन और मान-सम्मान मिलेगा। चलिए जानते हैं कौन सी वो भाग्यशाली राशियां हैं...
Guru Uday 2023: इन राशियों पर मेहरबान हुए बृहस्पति देव, एक साल तक खूब मिलेगा मान-सम्मान और पैसा
मेष राशि
बृहस्पति देव की कृपा से आपको प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की मिलेगी। धन लाभ हो सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह के अवसर मिल सकते हैं। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी और सरकारी कार्य बिना किसी विघ्न के पूरे होंगे।
सिंह राशि
इस दौरान आपको अपने गुरु और पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। समाज में मान सम्मान मिलेगा और कार्यस्थल पर आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। शेयर मार्किट में काम कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा होने वाला है। इस समय आर्थिक दृष्टि से भी समय अनुकूल रहने वाला है।
Fitkari ke Upay: हाथ में नहीं टिकता पैसा, आर्थिक तंगी से हैं परेशान? तो जरूर करें फिटकरी के ये उपाय
धनु राशि
गुरु के मेष राशि में उदय होने से छात्र वर्ग के लिए पढ़ाई में आ रही बाधा खत्म होगी। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापारी वर्ग के लिए भी समय अच्छा रहने वाला है। यदि आप कहीं निवेश करने की सोच रहे है तो आपके लिए अच्छा समय है।