Guru Margi November 2022: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति का विशेष स्थान है। सभी ग्रहों में बृहस्पति को सबसे शुभ फल देने वाला ग्रह माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह को मान सम्मान, विवाह, भाग्य, अध्यात्म, संतान का कारक माना गया है। गुरु ग्रह को पुत्र, पत्नी, धन, शिक्षा और वैभव का कारक ग्रह भी माना जाता है। हर महीने कोई न कोई ग्रह परिवर्तन करता ही है, ऐसे में ग्रहों के परिवर्तन का प्रभाव हर राशि पर देखने को मिलता है। ऐसे में जहां ग्रहों के इस परिवर्तन का कुछ राशियों पर शुभ तो वहीं कुछ पर अशुभ प्रभाव भी पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु बृहस्पति 24 नवंबर को प्रातः 04:36 पर मार्गी होंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार गुरु बृहस्पति सबसे लाभकारी ग्रह माने जाते हैं। गुरु ग्रह मीन राशि में मार्गी हो रहे हैं जो उनकी स्वराशि है। ऐसे में गुरु ग्रह जातकों को अच्छे परिणाम देंगे। आइए जानते हैं कि गुरु बृहस्पति के मार्गी होने से किन-किन राशि के जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
Guru Margi: 24 नवंबर को मीन राशि में मार्गी होंगे गुरु बृहस्पति, इन राशियों के लोगों को लग सकती है लॉटरी!
वृषभ राशि
गुरु ग्रह बृहस्पति वृषभ राशि के जातकों के लिए अष्टम और एकादश भाव के स्वामी हैं। वृषभ राशि के जातक कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इस दौरान सहकर्मियों का सहयोग मिलने की संभावाना है। जो लोग अपना कारोबार कर रहे हैं उन लोगों को भी मुनाफा होने की संभावना है। करियर में भी आपको कई मौके मिल सकते हैं, इसका लाभ उठाएं। कार्यक्षेत्र में आर्थिक तरक्की के साथ पदोन्नति भी हो सकती है।
कर्क राशि
देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि के षष्ठम और नवम भाव के स्वामी है। गुरु ग्रह के मार्गी होने से कर्क राशि के जातकों को व्यापार आदि में लाभ हो सकता है, आप चाहें तो नया कारोबार भी शुरू कर सकते हैं। यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो इसमें भी आपको लाभ मिलेगा। कर्क राशि के जातक गुरु के मार्गी होने से आर्थिक रूप से भी मजबूत होंगे। दाम्पत्य जीवन में भी सुधार आने की संभवाना है। करियर में भी तरक्की मिल सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति चतुर्थ और सप्तम भाव के स्वामी है। गुरु के मार्गी होने के बाद कन्या राशि वालों को नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। कारोबार में भी लाभ मिलने की संभावना है। निवेश के मामले में भी आपको सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि
देव गुरु बृहस्पति वृश्चिक राशि के लोगों द्वितीय और पंचम भाव के स्वामी है। गुरु मार्गी होने से वेतन में वृद्धि होने के साथ पद में भी उन्नति हो सकती है। आय के स्त्रोत भी बन रहे हैं। कहीं न कहीं से धन आगमन होगा।