फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar: आज शुक्र का होगा वृश्चिक में प्रवेश,अष्टलक्ष्मी राजयोग से 3 राशि की चमक सकती है किस्मत

Fri, 11 Nov 2022 06:26 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 11 Nov 2022 06:26 PM IST
विज्ञापन
Ashtalakshmi Raj Yoga Shukra Grah Transit in Scorpio These Zodiac Sign Get More Profit
अष्टलक्ष्मी राजयोग से इन राशियों को मिलेगा धनलाभ - फोटो : amar ujala

Ashtalakshmi Raj Yoga ka Rashiyon Par Prabhav: आज शुक्र ग्रह 11 नवंबर को अपना स्थान बदलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह के इस गोचर से कई राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। वैदिक ज्योतिष में शु्क्र ग्रह को सुख,संपदा और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह को वृष और तुला राशि का स्वामी माना गया है। जिन जातकों की कुंडली में शु्क्र मजबूत भाव में बैठे होते हैं उन्हें सभी तरह की सुख समृद्धि और ऐशोआराम की सुविधा उनके जीवन में प्राप्त होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र देव 11 नवंबर को सायं 07.52 बजे गोचर करेंगे। इससे अष्टलक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको अष्टलक्ष्मी राज योग  के प्रभाव से धनलाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 


Shukra Gochar: 11 नवंबर से मंगल की राशि वृश्चिक में शुक्र देव का गोचर ! 12 राशि पर क्या होगा प्रभाव ?

Ashtalakshmi Raj Yoga Shukra Grah Transit in Scorpio These Zodiac Sign Get More Profit
अष्टलक्ष्मी राजयोग से इन राशियों को मिलेगा धनलाभ - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि: अष्टलक्ष्मी राजयोग मकर राशि के जातकों के एकादश भाव में बन रहा है। एकादश भाव आएका भाव माना जाता है। यह योग आपके लिए शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इसलिए शुक्र ग्रह के वृश्चिक राशि में गोचर के दौरान कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। मकर राशि के जातकों को इस दौरान निवेश संबंधी साझेदारी करने से लाभ होगा। साथ ही यदि आपने कभी पहले भी निवेशकिया है तो उसका लाभ भी आपको मिलेगा। 

Ashtalakshmi Raj Yoga Shukra Grah Transit in Scorpio These Zodiac Sign Get More Profit
अष्टलक्ष्मी राजयोग से इन राशियों को मिलेगा धनलाभ - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के दशम भाव में अष्टलक्ष्मी राजयोग बनने जा रहा है। दशम भाव व्यापार और कार्यक्षेत्र का भाव माना जाता है। कुंभ राशि वालों के लिए यह योग आर्थिक रूप से लाभकारी होगा। इस समय आपका आर्थिक पक्ष सुदृढ़ रहेगा। आपके आय के स्त्रोतों में अचानक वृद्धि हो सकती है। यदि आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो आपके समय अनुकूल है। संतान पक्ष से भी आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashtalakshmi Raj Yoga Shukra Grah Transit in Scorpio These Zodiac Sign Get More Profit
अष्टलक्ष्मी राजयोग से इन राशियों को मिलेगा धनलाभ - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि: मीन राशि के जातकों के नवम भाव में अष्टलक्ष्मी राजयोग बनने जा रहा है। ज्योतिष में नवम भाव भाग्य का स्थान माना गया है।मीन राशि के जातकों को फायदेमंद साबित हो सकता है। इस समय आपका भाग्य आपका साथ देगा। व्यापार संबंधी मामलों को लेकर आप यात्रा कर सकते हैं। जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। धन के मामले में भी यह समय आपको अच्छा साबित हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed