Gupt Navratri Par Karein Ye Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार साल में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। आमतौर पर लोग चैत्र और शारदीय नवरात्रि के बारे में जानते हैं, लेकिन माघ और आषाढ़ मास में आने वाली गुप्त नवरात्रि का आध्यात्मिक और तांत्रिक दृष्टि से विशेष महत्व है। विशेषकर माघ मास की गुप्त नवरात्रि को पुण्यदायी माना जाता है, क्योंकि इस दौरान साधक 10 महाविद्याओं की गुप्त रूप से आराधना करते हैं।
Kharmas 2026 Upay: 14 तारीख से पहले कर लें ये काम, शादी पक्की होने में आ रहीं अड़चनों से मिलेगा छुटकारा
इस साल माघ मास की गुप्त नवरात्रि 19 जनवरी से शुरू हो रही है। तंत्र शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार, इस दौरान किए गए विशेष उपायों से माता रानी की असीम कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सफलता, समृद्धि और भाग्य बढ़ता है। आइए जानते हैं वे 6 अचूक उपाय, जो इस गुप्त नवरात्रि में करने से आपकी किस्मत बदल सकते हैं।
Wedding Dates In 2026: जनवरी में नहीं हैं शादी के लिए कोई मुहूर्त, जानें 2026 में कब-कब बजेगी शहनाई
2 of 7
माघ गुप्त नवरात्रि
- फोटो : freepik
कमल का फूल अर्पित करें
माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान अगर आप मां दुर्गा की विशेष पूजा कर रहे हैं, तो उनके चरणों में कमल का पुष्प अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। ज्योतिषीय और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कमल के फूल से माता प्रसन्न होती हैं और भक्त की सभी जायज मनोकामनाएं पूरी करती हैं।
3 of 7
माघ गुप्त नवरात्रि
- फोटो : Adobe Stock
व्यवसाय और करियर में तरक्की के लिए लौंग का टोटका
यदि आपका व्यवसाय मंदा चल रहा है या करियर में वृद्धि नहीं हो रही है, तो इस नवरात्रि के नौ दिनों तक प्रत्येक दिन माता रानी को 7 साबुत लौंग अर्पित करें। यह सरल उपाय आपके व्यापार में आ रही बाधाओं को दूर करेगा और समृद्धि के नए द्वार खोलेगा।
4 of 7
माघ गुप्त नवरात्रि
- फोटो : Adobe stock
आर्थिक तंगी दूर करने का उपाय
धन-संपत्ति की कमी दूर करने के लिए लाल कपड़े में थोड़ा अक्षत (चावल) और कुछ कौड़ियां बांधकर एक छोटी पोटली बनाएं। इसे माता के चरणों से छूकर अपनी तिजोरी या धन रखने की जगह पर रखें। इससे घर में बरकत आएगी और फिजूलखर्ची कम होगी।
5 of 7
माघ गुप्त नवरात्रि
- फोटो : Adobe stock
शादी में अड़चनें दूर करने के लिए
जो युवक-युवतियों के विवाह में रुकावटें आ रही हैं, उन्हें गुप्त नवरात्रि में माता पार्वती को 7, 9 या 11 हल्दी की गांठें अर्पित करनी चाहिए। इससे बृहस्पति ग्रह मजबूत होगा और विवाह संबंधी बाधाएं दूर होंगी।