Grahan 2023 in India Date and Time: आज से नया साल 2023 शुरू हो गया है। आने वाले साल को लेकर लोग भी काफी उत्साहित हैं। हर कोई अभी से जानना चाह रहा है कि आने वाले साल में क्या नया होने वाला है। साल 2023 में कौन-सा त्योहार कब है। इसके अलावा लोग इस बात को भी लेकर काफी उत्सुक हैं कि नए साल में कब और कितने ग्रहण लगेंगे। भारत में कितने ग्रहण दिखाई देंगे। ऐसे में ज्योतिषीय गणना के आधार पर आइए जानते हैं कि साल 2023 में कितने सूर्य और कितने चंद्र ग्रहण लगेंगे और ग्रहण कब-कब देखने को मिलेंगे...
Grahan 2023: साल 2023 में कब-कब लगेगा ग्रहण? यहां जानिए चंद्र और सूर्य ग्रहण की तिथि व समय
| सूर्य ग्रहण | कब से | कब तक |
|---|---|---|
| पहला (20 अप्रैल 2023, गुरुवार) | 7 बजकर 04 मिनट से | 12 बजकर 29 मिनट तक |
| सूतक काल | भारत में सूतक काल मान्य नहीं | |
| दूसरा (14 अक्टूबर 2023 शनिवार) | भारत में दिखाई नहीं देगा | |
| सूतक काल | दूसरा भी सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा |
| चंद्र ग्रहण | कब से | कब तक |
|---|---|---|
| पहला (05 मई 2023) | रात 08 बजकर 45 मिनट से | रात 01 बजे तक |
| सूतक काल | उपच्छाया चंद्र ग्रहण की वजह से सूतक काल मान्य नहीं होगा
|
|
| दूसरा (29 अक्टूबर) | रात 01 बजकर 06 मिनट से | रात 02 बजकर 22 मिनट तक |
| सूतक काल | शाम 5 बजे से | 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे तक |
भारत में नहीं दिखाई देंगे दोनों सूर्य ग्रहण
साल 2023 में लगने वाले दोनों सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देंगे। इस कारण से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
क्या होता है सूतक काल?
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण से पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले और चंद्र ग्रहण के शुरू होने से करीब 09 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। इस अवधि के दौरान किसी भी तरह का कोई शुभ काम या पूजा-पाठ करना वर्जित होता है।