फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रत्न ज्योतिष: जानिए शनिदेव के रत्न नीलम के फायदे-नुकसान और पहनने पर शुभ-अशुभ संकेत

Sun, 29 Nov 2020 11:29 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 29 Nov 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
gemstone astrology know the benefits of blue sapphire gemstone neelam
नीलम रत्न को पहनने के नियम - फोटो : अमर उजाला

रत्न ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी प्रमुख 9 रत्नों में से एक नीलम को खास रत्न माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक नियमित अंतराल में सभी ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में भ्रमण करते रहते हैं। ग्रहों की चाल में परिवर्तन से इसका प्रभाव जातकों के जीवन पर समय-समय पर पड़ता रहता है।  जब किसी की कुंडली में कोई ग्रह प्रतिकूल प्रभाव होता हैं तो उस व्यक्ति को तरह- तरह की परेशानियां जैसे बीमारियां, धन हानि, मानसिक अशान्ति, असफलता और पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ने लगता है।। ज्योतिष में ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम करने और उसको अपने पक्ष में करने के लिए कई रत्नों को धारण करने की सलाह दी जाती है। इन्हीं रत्नों में एक रत्न होता है नीलम। आइए जानते हैं नीलम रत्न को पहनने के फायदे और नुकसान....

gemstone astrology know the benefits of blue sapphire gemstone neelam
neelam - फोटो : Social media

ज्योतिष में नीलम रत्न का महत्व
ज्योतिशास्त्र के अनुसार नीलम रत्न का संबंध शनि से होता है। शनिदेव का प्रिय रत्न नीलम को हर कोई व्यक्ति ऐसे ही नहीं पहन सकता। ज्योतिशास्त्र के अनुसार, नीलम जब किसी व्यक्ति को सकारात्मक परिणाम देता है तो कुछ ही दिनों में उस व्यक्ति के अच्छे दिन शुरू होने लगता है। वहीं दूसरी तरफ अगर बुरा प्रभाव देने पर आए तो व्यक्ति को भिखारी भी बना देता है। इसलिए नीलम रत्न बहुत ही जांच परख कर धारण किया जाना चाहिए है। आइए जानते हैं नीलम रत्न के बारे में कुछ महत्वपूर्ण ज्योतिषी तथ्य...

gemstone astrology know the benefits of blue sapphire gemstone neelam
neelam - फोटो : अमर उजाला
1- नीलम रत्न का प्रभाव बहुत ही तेजी से दिखता है। अगर यह रत्न आपके लिए अनुकूल नही हैं तो आंखों में तकलीफ महसूस होने लगती है।
2 - अगर किसी जातक के नीलम पहनने पर उसके जीवन में दुर्घटनाएं और शारीरिक कष्ट बढ़ने लगे तो समझिए यह रत्न आपके लिए शुभ नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
gemstone astrology know the benefits of blue sapphire gemstone neelam
neelam

3 - नीलम के शुभ नहीं होने पर जो व्यक्ति इसको धारण करता है उसे फौरन ही आर्थिक नुकसान होने लगता है।
4- नीलम अगर अनुकूल नहीं है तो बुरे और डरावने सपने आने शुरू हो जाते हैं।

विज्ञापन
gemstone astrology know the benefits of blue sapphire gemstone neelam
neelam
5 - नीलम के अनुकूल और शुभ होने पर इसे धारण करते ही शुभ फल मिलना आरंभ हो जाता है। सबसे पहले तो स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी चल रही है तो उससे राहत मिलनी शुरू हो जाती है।
6 - नीलम शुभ होने पर व्यक्ति को आर्थिक लाभ मिलने के साथ नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के संकेत भी दिखाई देने लगते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed