Ganga Dussehra 2022 Importance: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में गंगा को मां का दर्जा दिया गया है और गंगाजल को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है। किसी भी शुभ कार्य और पूजा अनुष्ठान में गंगाजल का प्रयोग अवश्य किया जाता है। गंगाजल के बिना कोई भी मांगलिक कार्य पूरा नहीं होता है। साथ ही सभी पापों से मुक्ति पाने के लिए गंगा दशहरा के दिन गंगा के पवित्र जल में स्नान करना चाहिए। गंगा भवतारिणी हैं, इसलिए हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का विशेष महत्व माना जाता है। पौराणिक धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन मां गंगा का अवतरण पृथ्वी पर हुआ था। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगीरथ अपने पूर्वजों की आत्मा का उद्धार करने के लिए गंगा को पृथ्वी पर ले आए थे। इसी वजह से गंगा को भागीरथी भी कहा जाता है। ज्येष्ठ मास 17 मई, 2022 से प्रारंभ हो चुका है। इस माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। इस साल गंगा दशहरा 9 जून को मनाया जाएगा। अपने जीवन में आ रही समस्याओं से यदि आप निजात पाना चाहते हैं तो गंगा दशहरा के दिन कुछ उपायों को करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं क्या हैं उपाय।
Ganga Dussehra 2022: घर में सुख समृद्धि चाहते हैं, तो गंगा दशहरा के दिन करें ये बेहद उपयोगी उपाय
गंगा दशहरा तिथि और स्नान का शुभ मुहूर्त
ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 9 जून को प्रातः काल 8 बजकर 21 मिनट से प्रारंभ होकर 10 जून को सायंकाल 7 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। 10 जून को उदया तिथि प्राप्त हो रही है। इस आधार पर गंगा दशहरा 10 जून को मनाई जाएगी। साथ ही इस दिन हस्त नक्षत्र और व्यतिपात योग भी रहेगा। इस योग में स्नान और दान करना अति लाभदायक होता है।
घर में सुख समृद्धि के लिए करें ये उपाय
कर्ज मुक्ति के लिए
यदि आपने कर्ज ले रखा है और आपको इससे मुक्ति नहीं मिल रही है तो इसके लिए गंगा दशहरा के दिन ये उपाय जरूर अपनाएं। सबसे पहले आप अपनी लम्बाई का एक काला धागा लें और उसे नारियल में लपेटकर शिवलिंग के समक्ष रखे दें। इसके बाद अपनी समस्या की समाप्ति के लिए प्रार्थना करें और सायंकाल में काले धागे से लिपटा हुआ नारियल बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। प्रवाहित करने के बाद पीछे मुड़कर न देखें। कुछ ही दिनों में आपकी समस्या का समाधान मिल जाएगा।
नौकरी बाधा दूर करने के लिए
नौकरी और व्यापार में बाधा को दूर करने के लिए गंगा दशहरा के दिन एक मिटटी का घड़ा लें। उसमें गंगा जल की कुछ बूंदें और थोड़ी सी शक्कर डालें। अब घड़े में पानी भरकर किसी जरूरतमंद को दान करें। नौकरी की राह आसान हो जाएगी।
रोग मुक्ति के लिए
यदि आपके घर में कोई व्यक्ति काफी लंबे समय से बीमार है तो इससे मुक्ति के लिए गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करके विष नाशिन्यै, जीवनायै नमोऽस्तु ते, ताप त्रय संहन्त्र्यै, प्राणेश्यै ते नमो नमः मंत्र का 11 बार जाप करें। यदि गंगा स्नान के लिए जाना संभव न हो तो घर में ही नहाते समय पानी में कुछ बूंदें गंगाजल डालकर सामान्य पानी मिलाकर स्नान कर लें और स्नान के दौरान ही इस मंत्र का 11 बार जाप करें।