Wall Clock Feng Shui Tips: सही दिशा में लगी दीवार घड़ी भी बदल सकती है किस्मत, जानें कुछ विशेष उपाय
Feng Shui Tips: चीनी शास्त्र फेंगशुई के अनुसार घर में दीवार घड़ी लगाने को लेकर कई नियम बताए गए हैं। माना जाता है कि गलत दिशा, स्थान या गलत आकार की घड़ी व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। ऐसे में घर में घड़ी लगाते समय इन नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
फेंगशुई मान्यता के अनुसार दक्षिण दिशा में भूलकर भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए। माना जाता है कि यह दिशा पितरों और यमराज की होती है। ऐसे में दक्षिण दिशा में कभी समय नहीं देखना चाहिए। इससे आपको जीवन में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा घर के दरवाजे के ऊपर भी घड़ी नहीं टांगनी चाहिए। ऐसा करने से घर में आने-जाने वाले लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
फेंगशुई मान्यता कि मानें तो घर में हमेशा उत्तर, पश्चिम या पूर्व दिशा में ही घड़ी लगानी चाहिए। इन दिशाओं को घड़ी टांगने के लिए शुभ माना गया है। ऐसा करने से जीवन में शुभता आती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
घड़ी खरीदते समय उसकी खूबसूरती के साथ-साथ कुछ अन्य चीजों पर भी ध्यान देना जरूरी होता। गोल, अष्टभुजाकार, अंडाकार और पेंडुलम वाली घड़ी लेना बेहद शुभ माना जाता है। सही आकार की घड़ी घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।