फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Feng Shui Tips: घर की दीवार पर न लगाएं ऐसी तस्वीरें, परिवार की खुशियों पर लग सकता है ग्रहण

Thu, 15 Feb 2024 03:37 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 15 Feb 2024 03:37 PM IST
विज्ञापन
Feng Shui Tips For House Painting Do not put these pictures on the wall of the house
घर की दीवार पर न लगाएं ऐसी तस्वीरें - फोटो : istock

Feng Shui Tips For House Painting: घर में लगी तस्वीरों का प्रभाव हम सभी के जीवन पर पड़ता है। इसलिए इसका सही दिशा में होना बेहद जरूरी है। ये तस्वीरें परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में सहायता करती है। हर व्यक्ति अपने घर की साज-सज्जा के लिए दिवारों पर तस्वीरें लगाता है। कुछ लोग परिवार की फोटो का फ्रेम दिवार पर लगाते हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि घर में तस्वीरों को लगाने से घर की खूबसूरती तो बढ़ जाती है परंतु कुछ तस्वीरें ऐसी भी होती हैं जिनको लगाने से परिवार में कलह की स्थिति उत्पन्न होती है। फेंगशुई के अनुसार, दीवार पर लगी कुछ तस्वीरें आपके घर-परिवार में नकारात्मकता पैदा करती है। साथ ही इनसे परिवार में परेशानियां भी बढ़ने लगती हैं। इसलिए भूलकर भी इन पेंटिंग्स को घर में नहीं लगाना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जान लेते हैं कि, कौन सी तस्वीरों को घर में नहीं लगाना चाहिए।

Feng Shui Tips For House Painting Do not put these pictures on the wall of the house
झरने की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बहते झरने की तस्वीर
फेंगशुई के अनुसार घर में किसी पहाड़ से गिरते हुए झरने की तस्वीर को दीवार पर नहीं लगाना चहिए। मान्यता है कि झरने की तस्वीर लगाने से जिस तरह पानी बहता है ठीक उसी तरह से घर से पैसा बहने लगता है। इसके अलावा घर में धन खर्च भी बढ़ने लगता है। इसलिए इसे घर में न लगाएं।

Feng Shui Tips For House Painting Do not put these pictures on the wall of the house
तीन दोस्तों की फोटो

तीन सदस्यों वाली तस्वीर
फेंगशुई के अनुसार तीन लोगों की फोटो एक फ्रेम में लगाना अशुभ होता है। इससे रिश्तों पर नकारात्मक असर पड़ता है। साथ ही तीन दोस्तों की फोटो भी एक फ्रेम में लगाना सही नहीं होता है। इससे दोस्ती में दरार पड़ सकती है। इसलिए भूलकर भी इसे न लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Feng Shui Tips For House Painting Do not put these pictures on the wall of the house
भगवान की फोटो - फोटो : iStocklord rama

हर कमरे में न लगाएं भगवान की फोटो
आमतौर पर सभी घरों में भगवान की तस्वीर लगाते हैं। हालांकि, फेंगशुई और वास्तुशास्त्र के अनुसार ऐसा करना उचित नहीं होता है। ऐसा करने से हानि होती है। इसलिए भगवान की तस्वीरों के लिए एक पवित्र स्थान बनाएं।

विज्ञापन
Feng Shui Tips For House Painting Do not put these pictures on the wall of the house
डूबते सूर्य की तस्वीर न लगाएं - फोटो : istock

डूबते सूर्य की तस्वीर
किसी भी पहाड़ या समुद्र किनारे डूबता हुआ सूरज जैसी तस्वीर भूलकर भी घर में न लगाएं। सामान्य तौर पर भी डूबता हुआ सूर्य कभी शुभ संकेत देने वाला नहीं माना जाता है। ऐसी तस्वीर देखने से आशा की बजाए निराशा होती है। इसलिए भूलकर भी घर में ऐसी तस्वीरें न लगाएं।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed