Feng Shui Rules For House Wall Painting: घर की दीवारों पर लगी तस्वीरें केवल घर की सुंदरता बढ़ाने का काम नहीं करतीं, बल्कि इनका संबंध हमारे विचारों और भावनाओं से भी होता है। यही वजह है कि लोग अपने घर में परिवार की तस्वीरों से लेकर खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों वाली पेंटिंग्स लगाना पसंद करते हैं। हालांकि, फेंगशुई के अनुसार, घर में हर तरह की तस्वीर लगाना शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि कुछ तस्वीरें घर के माहौल में नकारात्मकता बढ़ा सकती हैं और परिवार के सदस्यों के बीच तनाव व मनमुटाव का कारण बन सकती हैं। ऐसे में घर की सुख-शांति और सकारात्मकता बनाए रखने के लिए दीवारों पर तस्वीरें लगाते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानते हैं कि फेंगशुई के अनुसार किन तस्वीरों को घर की दीवारों पर लगाने से बचना चाहिए।
घर में तस्वीरें लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान, परिवार की खुशियों पर पड़ सकता है असर
Feng Shui Tips: घर की दीवारों पर लगी तस्वीरें न केवल सजावट बढ़ाती हैं, बल्कि घर के माहौल को भी प्रभावित करती हैं। फेंगशुई के अनुसार, कुछ तस्वीरें घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकती हैं। ऐसे में घर की सुख-शांति बनाए रखने के लिए कुछ खास तरह की तस्वीरें लगाने से बचना चाहिए।
घर की दीवारों पर बहते हुए झरने की तस्वीर लगाने से बचना चाहिए। खासतौर पर पहाड़ों से नीचे गिरते पानी को आर्थिक स्थिति के लिहाज से शुभ नहीं माना जाता। फेंगशुई के अनुसार, झरने की तस्वीर में लगातार बहता पानी धन के घर से बाहर जाने का प्रतीक होता है। ऐसे में अच्छी कमाई के बावजूद बचत करना मुश्किल हो सकता है। इसलिए घर में पेंटिंग लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
घर की दीवारों पर तस्वीरें लगाते समय उनमें मौजूद लोगों की संख्या का भी ध्यान रखना चाहिए। खासतौर पर एक ही फ्रेम में तीन लोगों की तस्वीर लगाना अच्छा नहीं माना जाता। ऐसी तस्वीरें आपसी रिश्तों में तनाव और दूरियां बढ़ा सकती हैं। यह नियम परिवार के सदस्यों के साथ-साथ तीन दोस्तों की तस्वीरों पर भी लागू माना जाता है। इसलिए घर में ऐसी फोटो लगाने से पहले फेंगशुई की इन मान्यताओं का ध्यान रखना चाहिए।
फेंगशुई टिप्स: घर में फिश एक्वेरियम रखने से खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, जानें सही दिशा और नियम
फेंगशुई टिप्स: पति-पत्नी के बीच बढ़ेगा प्यार, वैवाहिक जीवन में अपनाएं फेंगशुई के ये 5 उपाय
घर की दीवारों पर डूबते हुए सूरज की तस्वीर लगाना शुभ नहीं माना जाता। चाहे यह तस्वीर पहाड़ों के बीच की हो या समुद्र किनारे की, इसे नकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि ऐसी तस्वीरें जीवन में उत्साह और सकारात्मक सोच के बजाय निराशा का भाव पैदा कर सकती हैं। इसलिए घर की सजावट करते समय डूबते सूरज वाली पेंटिंग लगाने से बचना चाहिए।
घर में देवी-देवताओं की तस्वीरें लगाना आस्था और श्रद्धा से जुड़ा होता है। लोग अक्सर घर के अलग-अलग कमरों में भगवान की फोटो लगाते हैं, लेकिन फेंगशुई की मान्यताओं के अनुसार ऐसा करना सही नहीं माना जाता। मान्यता है कि धार्मिक तस्वीरों को सही स्थान पर न रखने से घर की सुख-समृद्धि प्रभावित हो सकती है। इसलिए भगवान की तस्वीरें लगाने के लिए हमेशा एक साफ और पवित्र स्थान का चुनाव करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
