फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Dreams : आपकी जिंदगी बदल सकते हैं सपने, सफलता चूमेगी आपके कदम

Sat, 19 Jun 2021 11:40 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 19 Jun 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
Dream meaning These dreams can give you success wealth and good luck
शुभ स्वप्न (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सोते हुए सपने तो हर किसी को आते हैं। जब हम सपने देखते हैं तो खुद को एक अलग ही संसार में पाते हैं लगता है जैसे सब कुछ हकीकत में हो रहा है लेकिन आंख खोलने पर सब कुछ अलग होता है। ज्यादातर जागने के बाद हम इन सपनों पर ध्यान नहीं देते हैं। केवल कुछ विशेष चीजों को देखने पर ही हम उनको जानने के लिए उत्सुक रहते हैं स्वप्न शास्त्र कहता है कि सपने में देखी गई चीजों का संबंध हमारे असल जीवन से भी होता है। सपने हमें कई तरह के संकेत देते हैं। ये संकेत शुभ और अशुभ दोनों तरह के हो सकते हैं। स्वप्न शास्त्र में सपने में देखी गई चीजों का अर्थ बताया जाता है। जिसके मुताबिक स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसे सपनों के बारे में बताया गया है जो आपकी जिंदगी बदल सकते हैं। ये सपने देखने का अर्थ होता है कि आपके बुरे दिन समाप्त होने वाले वाले हैं और सफलता आपके कदम चूमेगी। कहा जाता है कि ये सपने आपको फर्श से अर्श तक पहुंचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि वे कौन से सपने हैं।

Dream meaning These dreams can give you success wealth and good luck
सपने में स्वयं को उड़ते देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सपने में स्वयं को उड़ते देखना

सपनों की तो दुनिया ही अलग होती है। जो हम हकीकत में कल्पना भी नहीं कर सकते सपने में वह सब भी देख लेते हैं। इन्ही में से एक सपने है स्वयं को उन्मुक्त हो गगन में उड़ते हुए देखना। यदि आप सपने में स्वयं को आकाश में उड़ते हुए देखते हैं तो यह बेहद ही शुभ स्वप्न होता है। इस सपने का मतलब होता है कि आपका आने वाला समय बहुत ही सुनहरा होने वाला है। यह सपना आपके करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का संकेत देता है। यदि आप ऐसा सपने देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपको खूब तरक्की मिलने बाली है।

Dream meaning These dreams can give you success wealth and good luck
सपने में झरना देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
सपने में झरना गिरते हुए देखना

कई बार हम सपने में बहुत ही सुंदर दृश्य देखते हैं जिन्हें देखने के बाद लगता है कि बस आंख ही न खुले। इसी तरह से शायद आपके कभी सपने में झरना गिरते हुए भी देखा होगा। यह स्वप्न सुखद होने के साथ ही बेहद शुभ भी माना जाता है। स्वप्न शास्त्र कहता है कि यदि सपने में स्वच्छ निर्मल जल को गिरते हुए देखते हैं तो यह सपना संकेत देता है कि आपका अच्छा समय शुरु होने वाला है और आपके दुखों का अंत होने वाला है। इस सपने को देखने का मतलब है कि आपके जीवन में खुशियों का आगमन होने वाला है। सपने में बारिश देखना भी बहुत शुभ माना जाता है। जिस तरह स्वच्छ पानी देखना अच्छा होता है उसी तरह से सपने में बाढ़ का पानी देखना, गंदा पानी देखना शुभ नहीं माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dream meaning These dreams can give you success wealth and good luck
सपने में शंख देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सपने में शंख देखना

शंख मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों को प्रिय है। सपने में शंख देखना बहुत ही दुर्लभ सपना माना जाता है। यदि सपने में शंख दिखाई देता है तो इसका सीधा अर्थ माना जाता है कि आपके ऊपर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों की कृपा दृष्टि है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक ऐसा सपना आने पर सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। जीवन में धन-वैभव और भौतिक सुखों की कोई कमी नहीं रहती है। यदि सपने में शंख बजते हुए सुनाई देता है तो यह और भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा सपना देखने का अर्थ होता है कि आपको चारों और से सफलता प्राप्त होने वाली है। यदि आप लंबे समय से कुछ सोच रहे हैं तो आपकी वह इच्छा भी पूर्ण हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed