वैसे तो इंटरव्यू में सफलता पाने का केवल एक ही तरीका है और वो है कड़ी मेहनत। लेकिन कभी-कभी मेहनत करने के बावजूद सफलता हाथ नहीं आती। ऐसा राशि या भाग्य में कोई दोष होने के कारण भी हो सकता है। इसे दूर करने के लिए हम आपको बता रहे हैं वो पांच काम, जिसे करने से इंटरव्यू में सफलता आपको ही मिलेगी।
हर काम करने से पहले अगर गणपति को पूजा जाए तो सफलता जरूर मिलती है। इंटरव्यू में जाने से पहले गणेश भगवान को मूंग के लड्डू का भोग चढ़ाएं। इससे आपको इंटरव्यू में सफलता जरूर मिलेगी।
इंटरव्यू में आ रही परेशानियों को दूर करना चाहते हैं तो साबुत सुपारी पर मौली लपेट कर उसकी पूजा करें। फिर देखिएगा, इंटरव्यू में आप ही सलेक्ट होंगे।
इंटरव्यू में जानें से पहले गणेश रुद्राक्ष धारण करें। ऐसा करने से आपको इंटरव्यू में सफल होने से कोई नहीं रोक पाएगा।
इंटरव्यू में जानें से पहले गणेश भगवान की मूर्ति को दूर्वा घास चढ़ाएंगे तो जीत आपकी ही होगी।