{"_id":"6088130f8ebc3ed1eb6ab905","slug":"do-these-measures-of-gomti-chakra-to-get-wealth-and-success","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोमती चक्र के ये उपाय दिला सकते हैं आपको अपार धन और सफलता","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
गोमती चक्र के ये उपाय दिला सकते हैं आपको अपार धन और सफलता
हर व्यक्ति चाहता है कि वह दिन दूनी और रात चौगुनी तरक्की करे, जिसके लिए व्यक्ति दिन रात मेहनत भी करता है लेकिन कई बार बहुत प्रयास करने पर भी सफलता प्राप्त नहीं होती है। ज्योतिष शास्त्र कहता है कि कर्म करने के साथ ही आपका भाग्य भी अच्छा होना आवश्यक होता है। यदि आपको कार्य क्षेत्र में सफलता पदोन्नति और धन प्राप्ति के लिए गोमती चक्र के कुछ उपाय किए जा सकते हैं। इन उपायों को बहुत ही कारगर माना गया है। गोमती चक्र का प्रयोग समृद्धि, खुशी, अच्छा स्वास्थ्य, धन की प्राप्ति के लिए बहुत ही शुभफलदायक रहता है। तो चलिए जानते हैं गोमती चक्र के उपाय।
2 of 4
सफलता पाने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि आपको कार्य में पर्याप्त आय और सफलता की प्राप्ति नहीं हो पा रही है या उन्नति में बाधा आ रही तो तीन अभिमंत्रित गोमती चक्र लेकर उन्हें आपस में बांध लें। अब इन्हें अपनी जेब में रख लें। इससे आपके कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होने लगती हैं।
3 of 4
व्यापार में प्रगति के लिए
- फोटो : pixabay
यदि आपके व्यापार में घाटा आ रहा है या लगातार परेशानियां बनी हुई हैं और आपको लग रहा है कि यह सब नजर दोष के कारण हो रहा है तो इसके लिए 21 अभिमंत्रित गोमती चक्र के साथ 3 नारियल लेकर पूजा पर रख दें और पूजा करने के बाद गोमती चक्र और नारियल को एक पीले कपड़े में बांध दें और अपनो कार्यस्थल के द्वार पर लटका दें। मान्यता है कि इसस नजर दोष दूर होता है और दोबारा से व्यापार में तरक्की मिलने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गोमती चक्र
- फोटो : social media
किसी माह के शुक्ल पक्ष के प्रथम शुक्रवार को 11 अभिमंत्रित गोमती चक्र लेकर किसी लाल रंग के रेशमी कपड़े में रख दें। अब इन गोमती चक्रों का चंदन के इत्र से तिलक करें और फिर रोली से तिलक करें और पूजा करें। इसके बाद स्फटिक की माला से “श्री महालक्ष्म्यै श्रीयें नम:” मंत्र का 11 माला जाप करें। जाप पूर्ण हो जाने के बाद उसी लाल कपड़े में सारे गोमती चक्र बांध कर अपनी तिजोरी या फिर धन स्थान पर रख दें। इससे आपके घर में स्थायी तौर पर धन रुकने लगता है। घर में समृद्धि बनी रहती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।