फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर कर लिया इनमें से एक उपाय, तो कभी नहीं रहेगी कर्ज की समस्या

Thu, 10 Dec 2020 10:53 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 10 Dec 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
Do these astrological measures to get rid of debt
कर्ज से मुक्ति पाने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कोई भी व्यक्ति कर्ज नहीं लेना चाहता है लेकिन कभी परिस्थितियां ऐसी भी हो जाती हैं, जब व्यक्ति को कर्ज लेना पड़ जाता है। कई बार कर्ज लेने का बाद उसे चुकाने में बहुत कठिनाई होती है। बहुत प्रयास करने पार भी कर्ज बना रहता है, लंबे समय तक कर्ज रहने से धीरे-धीरे व्यक्ति का आर्थिक स्थिति भी कमजोर होने लगती है। जिससे व्यक्ति तनाव में आ जाता है। ज्योतिष में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से आप कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी ठीक होती है।


 

Do these astrological measures to get rid of debt
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

ज्योतिष के अनुसार हमारे हाथ में भाग्य रेखा होती है जो हमारे भाग्य को दर्शाती है। इस रेखा के मजबूत होने पर व्यक्ति को किसी प्रकार का कोई अभाव नहीं रहता है। लेकिन भाग्य को कमजोर होने पर आपको आर्थिक समस्याओं के साथ कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। माना जाता है किसी भी मनुष्य की हाथों की रेखाएं कर्म के अनुसार बनती बिगड़ती हैं, इसलिए सत्कर्म और दान-पुण्य के कार्य करना चाहिए। 

Do these astrological measures to get rid of debt
सुबह को सबसे पहले हथेली देखें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

माना जाता है कि हाथ के अग्रभाग में मां सरस्वती, मध्य में लक्ष्मी और नीचले भाग में विष्णु जी का स्थान होता है। प्रतिदिन प्रातः काल उठकर सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों को निहारना चाहिए और अपने हाथों को चेहरे पर तीन-चार बार फेरना चाहिए। इसके साथ ही प्रतिदिन सुबह को अपने हाथ की लकीरों को चूमना चाहिए। इससे व्यक्ति का भाग्य चमकता है और आपको सभी प्रकार की समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Do these astrological measures to get rid of debt
कर्ज से मुक्ति के लिए करें ये उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

अगर आप कर्ज से बहुत परेशान हैं तो सोमवार के दिन एक रूमाल, 5 गुलाब के फूल, 1 चांदी का पत्ता, थोड़े से चावल तथा थोड़ा सा गुड़ लेकर किसी विष्णु-लक्ष्मी मंदिर में जाएं। सभी चीजों को भगवान के समक्ष रख दें और 21 बार गायत्री मंत्र का पाठ करे। इस उपाय को निष्ठा के साथ लगातार 7 सोमवार तक करना चाहिए। इससे कर्ज मुक्ति के योग बनते हैं और जल्दी ही आपको कर्ज से मुक्ति प्राप्त होती है।

विज्ञापन
Do these astrological measures to get rid of debt
कर्ज से मुक्ति के लिए ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
कर्ज से मुक्ति पाने के लिए प्रतिदिन ''ऋणमोचक मंगल स्तोत्र'' का पाठ करना चाहिये। इस पाठ का आरंभ शुक्ल पक्ष के प्रथम मंगलवार से करने के बाद प्रतिदिन करना चाहिए। यदि आप प्रतिदिन किसी कारणवश पाठ नहीं कर सकते हैं तो हर मंगलवार को अवश्य करे। कर्ज मुक्ति के लिए यह उपाय अचूक माना जाता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed