फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2020: दिवाली पर इन सपनों का दिखाई देना माना जाता है बहुत शुभ

Sun, 08 Nov 2020 08:43 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sun, 08 Nov 2020 08:43 AM IST
विज्ञापन
diwali 2020 To see these dreams on Diwali means that you are going to get money
दीपावली 2020 - फोटो : Social media

दीवाली का पावन पर्व कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह तिथि 14 नवंबर के दिन पड़ रही है। दिवाली पर मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घर पधारती हैं और आपके घर को धन-धान्य से भर देती हैं। इस दिन विधिवत् मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन, वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। जब किसी को धन की प्राप्ति होने वाली होती है तो उसे पहले से ही कुछ संकेतो का प्राप्ति होने लगती है। देवी-देवताओं की कृपा होने पर भी आपको कई तरह के शुभ संकेत मिलने लगते हैं जो शुभता आने के सूचक होते हैं। इसी तरह से दिवाली पर दिखने वाले कुछ सपने बहुत ही शुभ होते हैं। अगर आपको ऐसे सपने दिखाई देते हैं तो समझ लिजिए कि आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है। जानते हैं कि कौन से सपने होते हैं धन प्राप्ति के सूचक


 

diwali 2020 To see these dreams on Diwali means that you are going to get money
swastik - फोटो : swastik

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर दिवाली के समय या फिर किसी भी समय रात्रि में सोते समय स्वप्न में स्वास्तिक का चिह्न दिखाई देता है तो यह बहुत ही शुभ संकेत होता है। सपने में स्वास्तिक दिखने से घर में शुभता आती है, जिससे आपके परिवार में खुशहाली और समृद्धि आने का संकेत मिला है। ऐसा सपना दिखने से परिवार के लोगों के बीच आपसी प्रेम में और सामंजस्य बढ़ता है।
 

diwali 2020 To see these dreams on Diwali means that you are going to get money
धान कीलहलहाती फसल देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पिक्साबे

अगर आप सपने में गेहूं और धान की लहलहाती हुई फसल देखते हैं तो समझ जाइए कि आपके घर में अब किसी प्रकार से अन्न और धन की कमी नहीं रहेगी। इस सपने का अर्थ होता है कि आने वाले समय में जल्दी ही आपको धन की प्राप्ति होगी। कहीं पर फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2020 To see these dreams on Diwali means that you are going to get money
सपने में कमल देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अगर दिवाली के शुभ पर्व के समय आप अपने हाथों में कमल लिए हुए सपना देखते हैं तो इसका अर्थ होता है कि जल्दी ही पैसे का फायदा होने वाला है। क्योंकि कमल को मां लक्ष्मी का आसन माना जाता है। कमल के दिखने का अर्थ होता है कि मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर होने वाली है। ये सपना व्यापारियों और नौकरी पेशा लोगों के लिए बहुत शुभ होता है। 

विज्ञापन
diwali 2020 To see these dreams on Diwali means that you are going to get money
धनवंतरी भगवान के सपने में देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pinterst

दिवाली या फिर धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी का सपना बहुत ही शुभ होता है। धनवंतरी भगवान देवताओं को वैद्य हैं। इन्हें चिकित्सा का देवता माना जाता है। इन्हें सपने में देखने का अर्थ होता है कि आपको हर तरह के रोगों से मुक्ति मिलने वाली है। अगर आपके घर का कोई सदस्य भी बीमार है तो जल्दी ही वह भी निरोगी हो जाएगा। अगर धनवंतरी भगवान अमृत कलश के साथ दिखाई देते हैं तो यह सपना और भी ज्यादा शुभ माना जाता है। इससे धनवंतरी भगवान के साथ लक्ष्मी जी की कृपा भी रहती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed