फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2023: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नमक? करें ये उपाय, दूर होगी गरीबी

Fri, 10 Nov 2023 12:16 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 10 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2023 Date diwali 2023 Date Namak ke Upay Remedies on Dhanteras in hindi
Dhanteras par karein namak ke upay - फोटो : अमर उजाला
Dhanteras 2023 Remedies: कुछ ही दिनों में धनतेरस के साथ दिवाली 2023 का त्योहार शुरू होने वाला है। धनत्रयोदशी और धन्वंतरि त्रयोदशी के रूप में भी जाना जाने वाला यह त्योहार दिवाली उत्सव की शुरुआत करता है। नई शुरुआत करने, सोना और चांदी, नए बर्तन और अन्य घरेलू सामान खरीदने के लिए एक शुभ दिन माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी या 13वें चंद्र दिवस पर मनाया जाता है। धनतेरस पर धन के देवता भगवान कुबेर के साथ देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धनतेरस को आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु के अवतार भगवान धन्वंतरि का जन्म सागर मंथन के दौरान एक हाथ में अमृत से भरा बर्तन और दूसरे हाथ में आयुर्वेद के साथ हुआ था। उन्हें स्वास्थ्य, उपचार और आयुर्वेदिक चिकित्सा का हिंदू भगवान माना जाता है, और उन्हें दुनिया भर में आयुर्वेद का ज्ञान फैलाने का काम सौंपा गया था। क्या आप जानते हैं कि धनतेरस पर नमक भी खरीदना शुभ होता है? आइए  जानते हैं धनतेरस के शुभ दिन नमक क्यों खरीदना चाहिए और नमक के कौन से उपाय करने चाहिए, जिससे आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी
Dhanteras 2023 Date diwali 2023 Date Namak ke Upay Remedies on Dhanteras in hindi
dhanteras 2023 upay - फोटो : Istock

धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नमक?
धनतेरस के पावन पर्व पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू खरीदने के साथ नमक भी जरूर खरीदना चाहिए। नमक खरीदने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। आपके घर में सुख-समृद्धि और जीवन खुशहाल बना रहता है। धनतेरस पर नमक खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान- 

  • धनतेरस के दिन नमक का एक पैकेट जरूर खरीदें।  
  • नमक आप खुद के पैसों से खरीदें । 
  • किसी से उधार या खर्च लेकर ना खरीदें।  
  • किसी से नमक मांग कर ना लाएं ।  
  • खरीदे हुए नए नमक को ही खाना बनाने के दौरान इस्तेमाल करें।  
  • इससे माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। 
  • इस नमक को पानी में डालकर पोछा लगाएं, इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।  
  • दुख-दर्द, दरिद्रता आदि समाप्त होती है। 
Dhanteras 2023 Date diwali 2023 Date Namak ke Upay Remedies on Dhanteras in hindi
dhanteras 2023 upay - फोटो : Pixabay

धनतेरस पर नमक के उपाय

  • धनतेरस पर एक नए नमक का पैकेट खरीदें तो उसी का इस्तेमाल घर के भोजन में करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से घर की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है और धन दौलत में वृद्धि होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2023 Date diwali 2023 Date Namak ke Upay Remedies on Dhanteras in hindi
dhanteras 2023 upay - फोटो : iStock
  • यदि घर में क्लेश बढ़ रहा है तो लाए हुए नए नमक में से थोड़ा सा नमक पानी में डालकर इससे पूरे घर में पोछा लगाएं। नमक के पानी से पोछा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में क्लेश दूर होता है। 
विज्ञापन
Dhanteras 2023 Date diwali 2023 Date Namak ke Upay Remedies on Dhanteras in hindi
dhanteras 2023 upay - फोटो : Istock
  • धनतेरस के दिन घर के कोने में एक कांच की कटोरी में नमक डालकर उत्तर, पूर्व दिशा में रख दें। इससे धन-दौलत में कमी नहीं होती है।  आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed