Lunar Eclipse 2023 October : 28 अक्तूबर को इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। वैसे तो चंद्र ग्रहण एक भौगोलिक घटना है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसे शुभ नहीं माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि पूर्णिमा की रात जब राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं, तब चंद्रमा पर ग्रहण लगता है। वहीं चंद्र ग्रहण से कुछ घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। ज्योतिष के नजरिए से सूतक काल को भी अच्छा समय नहीं माना जाता है। ग्रहण का सूतक काल लगते ही किसी भी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान, मंदिर छूने या खाने-पीने पर रोक लग जाती है। साथ ही इस दौरान घर से बाहर निकलना और ग्रहण को देखना भी अच्छा नहीं माना जाता है, क्योंकि इस दौरान प्रकृति में विचित्र सी शक्ति उत्पन्न होती है, जो कि सभी प्राणियों पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। ऐसे में चलिए जानते हैं साल के आखिरी चंद्र ग्रहण से जुड़ी सभी जरूरी बातें...
Chandra Grahan 2023: क्यों लगता है चंद्रमा पर ग्रहण? जानिए चंद्र ग्रहण से जुड़े 10 सवालों के जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1- कब लग रहा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण?
साल 2023 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्तूबर 2023 को लगने जा रहा है।
2- भारत में कितने बजे लगेगा ?
यह चंद्र ग्रहण रात 01 बजकर 06 मिनट पर शुरू होगा और 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। भारत में इस ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटे 16 मिनट की होगी।
3- क्या भारत में भी दिखाई देगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण?
इस बार साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। इसके पहले साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को वैशाख पूर्णिमा वाले दिन लगा था। यह चंद्र ग्रहण दुनिया भर के कई हिस्सों में देखा गया, लेकिन भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं दिया था।
Chandra Grahan 2023 Rules: चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं? जानिए सभी जरूरी बातें
4- कहां-कहां देखा जा सकेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण?
साल के अंतिम चंद्र ग्रहण को भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, एशिया, हिंद महासागर, अटलांटिक, दक्षिणी प्रशांत महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा।