फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhan Prapti Ke Upay: धन पाने के लिए अपनी राशि के अनुसार करें ये अचूक उपाय

Tue, 22 Jun 2021 07:09 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 22 Jun 2021 07:09 AM IST
विज्ञापन
dhan prapti ke upay rashi anusar
राशि के अनुसार धन प्राप्ति के उपाय - फोटो : अमर उजाला

Dhan Prapti Ke Upay: भौतिक जरूरतों को पूरा करने के लिए धन आवश्यक होता है। शास्त्रों में भी मनुष्य के लिए चार पुरूषार्थ धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष बताए गए हैं। अर्थात यहां अर्थ का संबंध धन से है। धन मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है, कहते हैं जिस व्यक्ति के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है उसे ऐश्वर्य प्राप्त होता है। उसके जीवन में दरिद्रता नहीं आती है। जबकि इसके विपरीत मां लक्ष्मी के रूठने पर व्यक्ति के जीवन में दरिद्रता बनी रहती है। मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि पाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में राशि के अनुसार, कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। ये उपाय बेहद सरल और कारगर होते हैं। यदि कोई जातक इन उपायों को विधिपूर्वक कर ले तो ऐसे जातकों की समस्त प्रकार की आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। आप भी अपनी राशि के अनुसार धन प्राप्ति के ये उपाय कर सकते हैं।

dhan prapti ke upay rashi anusar
राशि
मेष राशि 

मेष राशि के जातकों को धन प्राप्ति के लिए नित्य सुबह सूर्य देव के दर्शन करना चाहिए। पूजा में लक्ष्मीनारायण भगवान को गुड़ वाली खीर का भोग लगाना चाहिए। इस उपाय को करने लाभ होगा। 

dhan prapti ke upay rashi anusar
राशि
वृष राशि 

वृष राशि के जातकों को नित्य सुबह भगवान शिव के दर्शन करना चाहिए और शुक्रवार के दिन शिवलिंग पर साबुत चावल अर्पित करना चाहिए। इस उपाय करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
dhan prapti ke upay rashi anusar
मिथुन
मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों को नित्य सुबह देवी लक्ष्मी या देवी दुर्गा के दर्शन करना चाहिए। वहीं बुधवार के दिन गणपति जी को लाल फूल अर्पित करना चाहिए। इस उपाय को करने से बुध देव आपके विघ्नों को दूर करेंगे।

विज्ञापन
dhan prapti ke upay rashi anusar
राशि
कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों को नित्य सुबह भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करना चाहिए और पूजा में उन्हें तुलसी पत्र, मिश्री माखन का भोग लगाना चाहिए। इस उपाय को करने से आपकी आर्थिक स्थिति समृद्ध होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed