फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैसला लेने में सक्षम नहीं होते हैं इन चार राशियों के लोग, अत्यधिक भावुकता होती है कारण

Mon, 21 Jun 2021 02:05 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 21 Jun 2021 02:05 PM IST
सार

हर राशि की अपनी विशेषताएं और कमजोरियां होती हैं। जिसके अंतर्गत ज्योतिष शास्त्र में चार ऐसी राशियां बताई गई हैं जिनके जातक फैसला लेने में कमजोर माने जाते हैं।

विज्ञापन
People of this zodiac are very emotional and mentally weak in decision making
राशि चक्र - फोटो : zodiac sign

चुनौतियों और संघर्ष का सामना करना ही जीवन का दूसरा नाम है। व्यक्ति अपने जीवन के हर मोड़ पर किसी न किसी चुनौती का सामना करना पड़ता है। जो लोग अपने जीवन में चुनौतियों से नहीं घबराते हैं वे सफल होते हैं। अक्सर देखने में आता है कि कुछ लोग अपने जीवन का हर फैसला बहुत ही अच्छी तरह से लेने में सक्षम होते है तो वहीं कुछ लोग अन्य लोगों की तुलना में निर्णय लेने की क्षमता में कमजोर होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कौन व्यक्ति मानसिक रुप से कितना मजबूत और कितना कमजोर होता है इसका संबंध काफी हद तक उसकी राशि से भी होता है। राशिचक्र में 12 राशियां होती हैं, जिनमें हर राशि की अपनी अलग विशेषताएं होने के साथ कुछ कमजोरियां भी होती हैं। जिसके अनुसार चार ऐसी राशियों के जातकों के बारे में बताया गया है जिन्हें निर्णय लेने में कमजोर माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशि के जातक हैं जिनकी निर्णय लेने की क्षमता कमजोर होती है।

People of this zodiac are very emotional and mentally weak in decision making
कर्क राशि
कर्क राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि का स्वामी चंद्र ग्रह है, इस राशि पर चंद्रमा का स्वामित्व होता है जिसके कारण इस राशि के जातक मन से बहुत चंचल और अस्थिर होते हैं। ये अत्धिक भावुक होते हैं और छोटी-छोटी बातों को लेकर भी बहुत जल्दी भावनाओं में बह जाते हैं, जिसके कारण ये लोग कोई कठोर फैसला नहीं ले पाते हैं खासतौर पर जब बात इनसे जुड़े हुए किसी व्यक्ति या परिवार की हो तो ये और भी ज्यादा कमजोर पड़ जाते हैं। ये लोग एक पल में तो बहुत खुश होते हैं तो दूसरे ही पल एकदम दुखी हो जाते हैं।

People of this zodiac are very emotional and mentally weak in decision making
rashi
तुला राशि

तुला राशि के जातक बहुत संतुलित और संयमित होते हैं और सोच-समझकर ही निर्णय लेते हैं। ये लोग सदैव हर कार्य चाहे परिवार हो या फिर कार्यक्षेत्र सभी में संतुलन बनाकर रखना चाहते हैं। ये हर समस्या का व्यवहारिक समाधान निकालते हैं और हर चीज में सामंजस्य बिठाकर रखना चाहते हैं। ये लोग ऊर्जा से भरपूर होते हैं और हर कार्य को करना चाहते हैं। इसी कारण ये लोग कई बार स्वयं को इतना थका देते हैं कि अपने क्रोध को नियंत्रित नहीं कर पाते हैं। इस स्थिति में ये बहुत नकारात्मक हो जाते हैं एवं स्वयं को अस्थिर महसूस करने लगते हैं। कई बार ये दूसरों के दर्द के प्रति बहुत असंवेदनशील हो जाते हैं। जिसके कारण कई बार ये अन्य अवसरों की तलाश में अपनी एकाग्रता खो देते हैं और सही प्रकार से फैसला नहीं ले पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
People of this zodiac are very emotional and mentally weak in decision making
rashi
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल होता है जिसे साहस और पराक्रम का कारक माना जाता है। यह जल तत्व की राशि होने के कारण इस राशि के जातक जातकों का स्वभाव बहुत भावुक होता है। इसके अलावा जल तरंगों की तरह ही इनकी भावनाएं होती हैं कभी उथली नदी की तरह तो कभी सागर की गहराइयों की तरह ये लोग रहस्यमी होते हैं। वैसे तो ये लोग बहुत भावुक होने के साथ समझदार भी होते हैंलेकिन जब इनके निजी जीवन में कोई इनके साथ विश्वासघात करता है तो इनका मानसिक संतुलन अस्थिर हो जाता है।

विज्ञापन
People of this zodiac are very emotional and mentally weak in decision making
rashi
मीन राशि

मीन राशि का स्वामी गुरु है और यह जल तत्व की राशि है। इस राशि के लोग बहुमुखी स्वाभाव के होते हैं। ये लोग बहुत भावुक होने के साथ कल्पनाशील भी होते हैं। इन्हें अपनी कल्पना की दुनिया में रहना पंसद होता है। बात जब हकीकत की आती है तो ये कल्पना की दुनिया में लौटना चाहते हैं। ये लोग बहुत ही संवेदनशील होते हैं। इनकी मनोदशा कुछ समय में तो बहुत खुशमिजाज हो जाती है तो वहीं अचानक से ये लोग मानसिक संतुलन खो देते हैं, जिसके कारण निर्णय लेने में कई बार गलतियां कर देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed