छठ पूजा में सूर्य देव की उपासना की जाती है। हर साल छठ पूजा कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर की जाती है। इस साल 20 नवंबर शुक्रवार के दिन छठ पूजा है। ज्योतिष शास्त्र में छठ पूजा पर संतान की खुशहाली और तरक्की के लिए राशि के अनुसार उपाय बताए गए हैं, जो इस प्रकार हैं -
Chhath Puja 2020: संतान की खुशहाली के लिए छठ पूजा में राशि अनुसार करें ये उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठ पूजा में मेष राशि वालों को अपनी संतान की खुशहाली के लिए भगवान सूर्य देव को गन्ना चढ़ाना चाहिए। यह उपाय करने से आपकी संतान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
वृष
छठ पूजा में वृष राशि के जातकों को संतान की अच्छी सेहत के लिए सूर्य देवता को नारियल अर्पित करना चाहिए। यह उपाय आपकी संतान के रोग-दोष दूर करेगा।
मिथुन
छठ पूजन में मिथुन राशि के जातकों को सूर्य देव को शरीफा चढ़ाना चाहिए। यह उपाय करने से आपकी संतान को कार्यक्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी।
कर्क
छठ पूजन में इस राशि के जातकों को भगवान सूर्य को सिंघाड़ा चढ़ाना चाहिए। यह उपाय आपकी संतान को धनलाभ पहुंचाएगा। साथ ही उसका पारिवारिक जीवन भी सफल होगा।