फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2022 : बुद्ध पूर्णिमा पर लगेगा चंद्रग्रहण, जानिए इसके बारे में सबकुछ

Sat, 07 May 2022 06:28 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 07 May 2022 06:28 PM IST
विज्ञापन
chandra grahan 2022 the first lunar eclipse 2022 date time on buddha purnima 16 may know full details
Lunar Eclipse 2022: साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण 16 मई को पूर्णिमा तिथि पर लगेगा। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में भगवान बुद्ध को भगवान विष्णु का नौवां अवतार माना जाता है।

Chandra Grahan 2022 : सूर्य ग्रहण के बाद अब चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। 16 मई को साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा होगी। 16 मई को वैशाख पूर्णिमा की तिथि, विशाखा नक्षत्र और वृश्चिक राशि में चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण परिघ योग में मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं में चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व होता है। यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। भारतीय समय के अनुसार 16 मई को सुबह 08 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण 16 मई को पूर्णिमा तिथि पर लगेगा। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में भगवान बुद्ध को भगवान विष्णु का नौवां अवतार माना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान, दान और ध्यान करने का विशेष महत्व होता है। 



chandra grahan 2022 the first lunar eclipse 2022 date time on buddha purnima 16 may know full details
chandra grahan
कब लगेगा चंद्र ग्रहण 
15 दिनों के अंतराल पर साल 2022 का दूसरा ग्रहण 16 मई को लेगा। इससे पहले 30 अप्रैल को सूर्य ग्रहण लगा था।  16 मई को लगने वाला चंद्रग्रहण एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। भारतीय समय के अनुसार इस चंद्र ग्रहण की अवधि 16 मई की सुबह 08 बजकर 59 मिनट से सुबह 10 बजकर 23 मिनट रहेगा। यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
chandra grahan 2022 the first lunar eclipse 2022 date time on buddha purnima 16 may know full details
चंद्रग्रहण
ग्रहण का सूतककाल मान्य नहीं होगा
साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण सुबह के समय लगेगा ऐसे में यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। ग्रहण में सूतककाल का अशुभ समय माना गया है इसमें किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। चंद्र ग्रहण का सूतक काल का समय ग्रहण के लगने से ठीक 9 घंटे पहले लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
chandra grahan 2022 the first lunar eclipse 2022 date time on buddha purnima 16 may know full details
Chandra Grahan 2022 - फोटो : amar ujala
चंद्र ग्रहण यहां पर देखा जा सकेगा
भारत में इस चंद्र ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर में दिखाई देगा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed