फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astrology: अपने जन्मदिन पर जरूर करें ये 7 शुभ कार्य, सुख से बीतेगा पूरा साल

Fri, 06 May 2022 04:29 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 06 May 2022 04:29 PM IST
विज्ञापन
Do These 7 Auspicious Work on Your Birthday and Whole Year Will Give You Benefits
अपने जन्मदिन पर जरूर करें ये 7 शुभ कार्य - फोटो : iStock

Astrology: किसी भी व्यक्ति के जीवन में उसका जन्मदिन बहुत महत्व रखता है। इसलिए अपने इस दिन को और खास बनाने के लिए हर इंसान कोशिश करता है। साथ ही वह ये भी कामना करता है कि आने वाले समय में उसका जीवन सुखमय और भविष्य उज्जवल हो। ज्यादातर लोग अपने जन्मदिवस पर दोस्तों के साथ पार्टी आदि करते हैं खुशियां मनाते हैं, लेकिन पार्टी के अलावा आपको अपने जन्मदिन पर कुछ धार्मिक कार्य भी करने चाहिए। जिस दिन ईश्वर के आशीर्वाद से आपने मनुष्य रुप में जन्म लिया हो उस दिन को बहुत ही अच्छे तरीके से मनाना चाहिए। ऐसे में इस शुभ दिन को यदि आप शुभ कार्यों के साथ मनाते हैं तो आने वाले समय में आपके ऊपर ईश्वर की कृपा बनी रहती है। ज्योतिष में कुछ ऐसे कार्य बताए गए हैं, अपने जन्म दिवस का दिन इन कार्यों करके आप पूरे वर्ष को सुखमय बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि कौन से हैं वे शुभ कार्य.... 

सूर्य को जल दें
ज्योतिष के अनुसार, जन्म दिवस पर व्यक्ति को प्रातः जल्दी उठकर सबसे पहले स्नानादि करने के पश्चात सूर्यदेव के दर्शन करने चाहिए और जल देना चाहिए। इसके बाद अपने इष्ट देव का ध्यान व पूजा आराधना करें। इससे आपके ऊपर ईश्वर की कृपा बनी रहती है। प्रतिदिन यदि इसी तरह से अपने दिन की शुरुआत करते हैं तो आपका जीवन सुखमय बना रहता है।

Do These 7 Auspicious Work on Your Birthday and Whole Year Will Give You Benefits
अपने जन्मदिन पर जरूर करें ये 7 शुभ कार्य - फोटो : iStock
रक्षा सूत्र

इस दिन घर के बड़े बुजुर्गों या फिर भाई-बहनों के द्वारा दिया गया धातु का कड़ा धारण करना चाहिए या फिर अपनी राशि के स्वामी ग्रह के नाम का रक्षा सूत्र अपने हाथ में बांधना चाहिए। मान्यता है कि ये आपको बुरी नजर व आने वाली समस्याओं से बचाकर रखता है।

Do These 7 Auspicious Work on Your Birthday and Whole Year Will Give You Benefits
अपने जन्मदिन पर जरूर करें ये 7 शुभ कार्य - फोटो : iStock
ग्रहों की पूजा

अपने जन्म दिन के मौके पर आप अशुभ ग्रह से संबंधित दान करें या फिर इनके निमित्त पूजन व जाप करें। मन्यता है कि इससे आपके अशुभ ग्रह अनुकूल होंगे और आपके जीवन से समस्याएं भी दूर होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Do These 7 Auspicious Work on Your Birthday and Whole Year Will Give You Benefits
अपने जन्मदिन पर जरूर करें ये 7 शुभ कार्य - फोटो : iStock
बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद

जन्मदिन पर अपने से बड़े लोग, माता-पिता, बुजुर्गों व गुरु का आशीर्वाद लेना चाहिए। जो लोग अपने से बड़ों का सम्मान करते हैं उनसे देवता भी प्रसन्न रहते हैं। 

विज्ञापन
Do These 7 Auspicious Work on Your Birthday and Whole Year Will Give You Benefits
अपने जन्मदिन पर जरूर करें ये 7 शुभ कार्य - फोटो : iStock
जरुरतमंदों की सेवा

जरूरतमंदों की सेवा और दान-पुण्य करना सबसे शुभ कार्य होता है। अपने जन्मदिवस के दिन जरुरतमंदों की भोजन करवाना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें अपनी क्षमतानुसार अन्न व जरुरत की चीजें दान करना चाहिए। यदि आप इस दिन किसी जरुरतमंद की मदद करते हैं तो उसे संतुष्ट करके स्वयं भी भीतर से संतुष्टि प्राप्त करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed