Chandra Grahan 2022: आज साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस ग्रहण को ज्योतिष दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान तमाम तरह की नकारात्मक शक्तियां प्रभावशाली हो जाती हैं, जिससे हमारे आसपास की हर चीज प्रभावित होती है। वैसे तो चंद्र ग्रहण एक भौगोलिक घटना है, लेकिन पौराणिक मान्यता है कि पूर्णिमा की रात राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं, तब चंद्रमा पर ग्रहण लगता है। ऐसे में चंद्र देव पर आए इस संकट के काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। ग्रहण के समय मंदिर के कपाट भी बंद हो जाते हैं। चंद्र ग्रहण को लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण से जुड़ी सभी जरूरी बातें...
Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण का चांद देखना चाहिए या नहीं? जानिए ग्रहण से जुड़ी सभी जरूरी बातें
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Tue, 08 Nov 2022 03:14 PM IST
सार
Chandra Grahan 2022: कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान तमाम तरह की नकारात्मक शक्तियां प्रभावशाली हो जाती हैं, जिससे हमारे आसपास की हर चीज प्रभावित होती है। इसके अलावा चंद्र ग्रहण की घटना को खुली आंखों से देखना चाहिए या नहीं, इसको लेकर भी ज्योतिष और विज्ञान के अलग-अलग मत हैं। आगे इस खबर में विस्तार से जानिए कि चंद्र ग्रहण के चांद को देखना चाहिए या नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन