फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2022: साल के अंतिम ग्रहण के बाद 5 ग्रहों की बदेलगी चाल, इन 3 राशि वालों की तरक्की के प्रबल योग

Tue, 08 Nov 2022 12:35 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 08 Nov 2022 12:35 PM IST
विज्ञापन
Chandra Grahan 2022 Five Planets Will Change Zodiac After Last Eclipse of the Year know the effects
इन ग्रहों की चाल में हो रहा बदलाव - फोटो : अमर उजाला

Chandra Grahan ke baad Grahon ka Gochar: आज कार्तिक पूर्णिमा और देव दिवाली के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी चंद्र या सूर्य ग्रहण पड़ता है तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। साल के अंतिम ग्रहण के बाद 5 ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 11 नवंबर को धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह गोचर करेंगे। साथ ही 13 नवंबर को ग्रहों के सेनापति मंगल और व्यापार के दाता बुध ग्रह गोचर करेंगे। वहीं 16 नवंबर को ग्रहों के राजा सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। इसके बाद 23 नवंबर को गुरु बृहस्पति मीन राशि में मार्गी होंगे।चंद्र ग्रहण के बाद होने वाले इन ग्रहों के गोचर का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 3 राशि ऐसी हैं, जिनको इस समय विशेष धनलाभ होने की प्रबल संभावना है। आइए जानते हैं कौन से ग्रह अपनी चाल में कर रहे हैं बदलाव और किन राशियों को होगा विशेष लाभ। 

Chandra Grahan 2022 Five Planets Will Change Zodiac After Last Eclipse of the Year know the effects
Virgo - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए पांच ग्रहों की बदली हुई चाल सकारात्मक साबित हो सकती है। शुक्र ग्रह के प्रभाव से आपका भाग्योदय हो सकता है। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। इस समय आपके अटके हुए काम बन सकते हैं।

Chandra Grahan 2022 Five Planets Will Change Zodiac After Last Eclipse of the Year know the effects
rashi - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए 5 ग्रहों की चाल में हो रहा बदलाव फलदायी साबित हो सकता है। आपको कहीं से नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। व्यापार में धनलाभ हो सकता है। निवेश संबंधी योजना सफल हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Grahan 2022 Five Planets Will Change Zodiac After Last Eclipse of the Year know the effects
rashi - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए भी पांच ग्रहों की चाल लाभप्रद साबित हो सकती है। इस समय आपको शेयर या  लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस समय आय के नए स्त्रोत बनने कि संभावना है। कारोबार का विस्तार हो सकता है। कार्यस्थल में भी आपकी आर्थिक उन्नति और पदोन्नति हो सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed