Chandra Grahan 2020: लगातार तीसरे साल गुरु पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण, कहां दिखाई देगा और सूतक का समय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5 जुलाई को यह चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा जो अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में देखा जा सकेगा। यह चंद्र ग्रहण धनु राशि में लगेगा इसके अलावा इस दिन सूर्य मिथुन राशि में होगा।
चंद्र ग्रहण और गुरु पूर्णिमा
गुरु पूर्णिमा की तिथि 4 जुलाई 2020 को दोपहर 11 बजकर 33 मिनट से शुरू हो जाएगी जो 5 जुलाई को 10 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। इससे पहले साल 2018 में 27 जुलाई को और साल 2019 में 16 जुलाई को गुरु पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण एक साथ लगा था। 5 जुलाई को ऐसा भी इसी तरह का संयोग बनेगा।
चंद्र ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है। चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा तीनों एक लाइन में आ जाते हैं।
5 जुलाई को उपछाया चंद्र ग्रहण
5 जुलाई को होने वाला चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण कहलाएगा। उपछाया चंद्र ग्रहण उसे कहते हैं जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी ऐसी स्थिति में आ जाती है की ये तीनों एक सीध में न होकर कुछ ऐसी स्थिति बनती है कि जहां से पृथ्वी की सिर्फ हल्की सी छाया चंद्र पर पड़ती है। इसे ही उपछाया चंद्र ग्रहण कहा जाता है। इससे पहले 5 जून को भी इसी तरह का चंद्र ग्रहण लगा था।