फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: इन तीन कार्यों को करने से धनवान बनता है व्यक्ति, हमेशा रहती है मां लक्ष्मी की कृपा

Fri, 25 Dec 2020 07:38 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 25 Dec 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti Tips for getting wealth and getting the blessings of Maa Lakshmi
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य तीव्र बुद्धि के धनी थे। उनकी गिनती भारत के श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है। आचार्य चाणक्य ने विश्वप्रसिद्ध तक्षशिला विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की और बाद में वहीं पर विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान भी की। उन्होंने अपने जीवन में बुरी परिस्थितियों का सामना करते हुए अपनी बुद्धि और मेहनत के बल पर सफलता हासिल की। उनकी सूझबूझ और कूटनीति के बल पर ही चंद्रगुप्त इतनी छोटी उम्र में ही शासक के रूप में स्थापित हुए। चाणक्य की लिखी गई नीतियां नीतिशास्त्र के नाम से जानी जाती हैं। इतने समय के बाद भी आज के दौर में भी चाणक्य की शिक्षाएं मनुष्य के जीवन में बहुत ज्यादा मायने रखती हैं। चाणक्य नीति में उन्होंने ऐसी बातें बताई है, जिनपर अमल करने से आप मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। 

Chanakya Niti Tips for getting wealth and getting the blessings of Maa Lakshmi
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

कठिन परिश्रम करने वालों से प्रसन्न रहती हैं लक्ष्मी जी
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को कड़ा परिश्रम करना चाहिए। जो मनुष्य अपने जीवन में परिश्रम करता है उससे मां लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहती हैं। चाणक्य के अनुसार वही व्यक्ति अपने जीवन में सफल होता है जो परिश्रम करने से पीछे नहीं हटता है। कठीन परिश्रम ही सफलता ही कुंजी है। परिश्रम करने वालों को एक न एक दिन उसका फल अवश्य प्राप्त होता है। अपने परिश्रम के बल पर ही व्यक्ति धनवान बन सकता है। 

Chanakya Niti Tips for getting wealth and getting the blessings of Maa Lakshmi
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

धन का करें सही से प्रयोग
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि धन को कमाना जितना कठिन होता है उतना ही कठिन से संभालना भी होता है। धन को हमेशा सही प्रकार से खर्च करना चाहिए। जो लोग धन का अत्यधिक उपभोग करते हैं। बिना किसी कार्य के धन खर्च करते हैं उनसे मां लक्ष्मी कभी प्रसन्न नहीं रहती हैं। ऐसे लोग अपने जीवन में कभी धनवान नहीं होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti Tips for getting wealth and getting the blessings of Maa Lakshmi
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

दूसरे का धन देखकर न करें लालच
चाणक्य के कहते हैं कि यदि मनुष्य धनवान बनना चाहता है तो उसे कभी भी दूसरे का धन देखकर लालच नहीं करना चाहिए। धन का लालच रखने वाले व्यक्ति से मां लक्ष्मी कभी प्रसन्न नहीं होती हैं। जो लोग दूसरे के धन को देखकर लालच नहीं करते हैं और ईमानदार रहते हैं। ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed