Basant Panchami Shubh Rajyog 2026: वसंत पंचमी 2026 पर ग्रहों का बेहद शुभ संयोग बन रहा है, जो इस पर्व को और भी खास बना देता है। इस बार वसंत पंचमी 23 जनवरी को मनाई जाएगी और इस अवसर पर एक साथ पाँच राजयोग का संयोग बन रहा है। मकर राशि में बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल एक साथ गोचर कर रहे हैं, जिससे विभिन्न प्रकार के राजयोग उत्पन्न हो रहे हैं। बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग, शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहा है, जबकि मंगल अपनी उच्च राशि मकर में होने के कारण एक विशेष रूक्मि राजयोग का निर्माण कर रहा है।
वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की आराधना से मिलेगा ज्ञान और आशीर्वाद, जानें पूजा की विधि , मंत्र और नियम
इसी दिन चंद्रमा मीन राशि में गोचर करेंगे और गुरु मिथुन राशि में, दोनों एक दूसरे के केंद्र भाव में होकर गजकेसरी राजयोग बनाएंगे। साथ ही, वसंत पंचमी पर शिवयोग का संयोग भी बन रहा है। इन शुभ योगों के प्रभाव से कर्क, मीन और अन्य पाँच राशियों की किस्मत चमकने वाली है। इन राशियों के जातकों को धन-संपत्ति का लाभ तो मिलेगा ही, साथ ही ज्ञान, समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा भी प्राप्त होगी।
Basant Panchami 2026: वसंत पंचमी पर इन 5 कामों से बचें, माता सरस्वती की कृपा हो सकती है बाधित
2 of 6
आपकी मेहनत का फल आपको स्पष्ट रूप से मिलेगा।
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए बसंत पंचमी 2026 एक अत्यंत शुभ समय लेकर आ रही है। इस दौरान आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा, गुरु के साथ मिलकर गजकेसरी राजयोग का निर्माण कर रहे हैं, जो आपके 9वें भाव में बना है। इसका मतलब है कि आपके भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और जीवन में कई क्षेत्रों में सफलता और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी है। पढ़ाई और ज्ञान के क्षेत्र में प्रगति होगी, और आपकी मेहनत का फल आपको स्पष्ट रूप से मिलेगा। साथ ही माता-पिता और पिता का सहयोग भी मिलेगा, जिससे पारिवारिक सुख और पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना है। इस समय आपकी रुचि अध्यात्म की ओर बढ़ सकती है और आप अपने काम में एक नई पहचान बनाने में सफल होंगे।
उपाय: इस शुभ अवसर पर पीली वस्तुओं का दान करने से लाभ बढ़ता है।
3 of 6
किसी अनुसंधान कार्य में तो इस अवधि में विशेष लाभ प्राप्त होगा।
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए बसंत पंचमी का समय मेहनत का फल पाने वाला है। इस समय आपकी राशि के स्वामी बुध, पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपको लाभ और मानसिक सुकून की प्राप्ति होगी। आप तनाव से मुक्त होकर संतुष्ट महसूस करेंगे।\संतान की तरफ से सुखद समाचार मिलने की संभावना है, जो लंबे समय से प्रतीक्षित थे। यदि आप किसी क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े हैं, जैसे कला, संगीत, लेखन या किसी अनुसंधान कार्य में तो इस अवधि में विशेष लाभ प्राप्त होगा। इसके साथ ही आपकी पिछली मेहनत का परिणाम भी आपको स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।
उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करने से लाभकारी प्रभाव बढ़ता है।
4 of 6
इस अवधि में किए गए प्रयासों का आपको फल निश्चित रूप से मिलेगा।
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों पर इस समय गुरु की दृष्टि विशेष रूप से है। इसके साथ ही आपकी राशि से द्वितीय भाव में बुधादित्य, लक्ष्मी नारायण और रुचक राजयोग बन रहे हैं। इसका असर यह है कि आपको धन लाभ मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। इस समय आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी, जिससे आप लोगों के मन को आसानी से जीत सकते हैं। इसके अलावा आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस अवधि में किए गए प्रयासों का आपको फल निश्चित रूप से मिलेगा।
उपाय: केले और चने की दाल का दान करना शुभ फल देगा।
5 of 6
विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा।
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए बसंत पंचमी विशेष फलदायी होगी क्योंकि इस समय मकर राशि में बुधादित्य, लक्ष्मी नारायण और रुचक राजयोग का संयोग बन रहा है। इसका सीधा प्रभाव आपके ज्ञान और आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता मिलने की संभावना है। यदि कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो इस समय प्रारंभ किए गए कार्य में भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।
उपाय: नियमित रूप से सुंदरकांड का पाठ करने से लाभ बढ़ता है।