फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आटे के ये आसान से उपाय दूर करेंगे आपका दुर्भाग्य, घर में नहीं रहेगी धन-धान्य की कमी

Wed, 30 Dec 2020 06:54 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 30 Dec 2020 06:54 AM IST
विज्ञापन
Astrology tips to get wealth and good luck in hindi
आटा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

साल 2020 का अनुभव ज्यादातर लोगों के लिए बहुत ही बुरा रहा। अब नए साल की शुरूआत होने को है, तो ऐसे में लोग उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाला साल 2021 सुख-समृद्धि से भरा हुआ रहे। यदि आप भी इस समय आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से आपके जीवन बहुत सी समस्याएं चल रही हैं तो ऐसे में कुछ उपाय कर सकते हैं, जिनको करने से आपके जीवन की समस्याओं का अंत होने लगेगा। आज हम बात करेंगे घर में प्रयोग किए जाने वाले आटे के उपायों की। जी हां केवल आटे से आप कुछ ऐसे उपाय कर सकते हैं, जिन्हें करने से आपकी धन और व्यापार संबंधित समस्या दूर होने लगेंगी। तो चलिए जानते हैं धन प्राप्ति के लिए आटे के उपाय...

Astrology tips to get wealth and good luck in hindi
रुपये - फोटो : pixabay

धन प्राप्ति के लिए करें यह उपाय 
गरूवार के दिन गेहूं का साफ आटा लेकर उसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाकर गूंथ लें और छोटी-छोटी लोई (पेड़े) बना लें। अब इन लोईयों को किसी गाय के खिला दें। इससे आपके ऊपर गुरू की कृपा होगी। गुरू को समृद्धि का कारक माना गया है। गाय में देवी-देवताओं का वास माना गया है, ऐसे में आपको देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी मिलता है। जिससे आपके जीवन में समृद्धि बनी रहती है। आपके घर में धन टिकने लगता है।

Astrology tips to get wealth and good luck in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

परिवार में प्यार बढ़ाने के लिए उपाय
शनिवार के दिन 100 ग्राम चने, 11 तुलसी के पत्ते और 2 दाने केसर के लेकर गेंहू में मिलाकर पिसने को दे दें। इस आटे को अपने घर में प्रयोग करें। इससे घर के सदस्यों का स्वास्थ्य तो अच्छा रहता ही हैं आपकी आर्थिक तंगी भी दूर होती है। परिवार के सदस्यों के बीच में सद्भाव बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Astrology tips to get wealth and good luck in hindi
सफलता पाने के लिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि आपकी नौकरी और व्यवसाय में परेशानियां आ रही हैं तो रविवार के दिन आटे में गुड़ मिलाकर मीठी पूरियां बना लें। इन पूरियों को गाय के खिलाएं। इससे आपका सूर्य मजबूत होगा। आपके व्यव्साय और नौकरी की समस्याएं दूर होने लगेंगी।

 
विज्ञापन
Astrology tips to get wealth and good luck in hindi
shani dev

शनि की वक्रदृष्टि के कारण भी व्यव्साय में परेशानियां आने लगती हैं। शनि को मजबूत करने के लिए रोटी में सरसों का तेल चुपड़कर कुत्ते को खिलाएं। इससे आपके व्याव्साय कार्य क्षेत्र में आने वाली परेशानियां दूर होंगी। कर्ज से मुक्ति प्राप्त होगी और आर्थिक स्थिति भी सही होने लगेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed