फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धन प्राप्ति और व्यापार में उन्नति के लिए करें काली हल्दी के आसान उपाय

Wed, 19 Aug 2020 06:52 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 19 Aug 2020 06:52 AM IST
विज्ञापन
astrology tips Take easy solution of black turmeric for getting money and to grow in business
धन प्राप्ति के लिए काली हल्दी के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पीली हल्दी के बारे में तो हर कोई जानता है। इसका प्रयोग भगवान विष्णु की पूजा में किया जाता है। हल्दी को सौन्दर्य का प्रतीक माना गया है। ज्योतिष के अनुसार हल्दी सुख-समृद्धि का कारक होती है, इसलिए हर शुभ कार्य में इसका प्रयोग किया जाता है। बृहस्पति ग्रह को भी धन का कारक माना गया है, गुरुवार के दिन बृहस्पति महाराज की पूजा में हल्दी का प्रयोग किया जाता है। लेकिन काली हल्दी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं इसके बहुत सारे फायदे होते हैं। धन प्राप्ति के लिए काली हल्दी के उपाय किए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि काली हल्दी के उपाय करने से वे अवश्य फलदायक होते हैं तांत्रिक भी काली हल्दी का प्रयोग अनुष्ठान आदि में करते हैं। ज्योतिष के अनुसार काली हल्दी के कुछ उपाय करने से आप भी अपने घर में सुख-संपन्नता ला सकते हैं। 

astrology tips Take easy solution of black turmeric for getting money and to grow in business
काली हल्दी के उपीय (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अगर आपके पास पैसे आते हैं और खर्च हो जाते हैं तो किसी चांदी की डिब्बी में काली हल्दी, नागकेशर व सिंदूर को साथ में रखकर किसी मां लक्ष्मी मंदिर में जाकर लक्ष्मी जी के चरणों से स्पर्श करवाएं। इसके बाद उसे घर लाकर धन रखने के स्थान पर रखें। यह उपाय शुक्ल पक्ष के प्रथम शुक्रवार को करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से धन का अपव्यय रुकता है और धन संचय होने लगता है।
 

astrology tips Take easy solution of black turmeric for getting money and to grow in business
काली हल्दी

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अगर आपको व्यापार में हानि हो रही है तो काली हल्दी को पीसकर उसमें केसर और किसी पवित्र नदी का जल मिलाएं। कार्यस्थल पर लगी हुई मशीनों या जिन चीजों से आप कार्य करते हैं उन पर स्वास्तिक का चिह्न बना दें। यह उपाय माह के प्रथम बुधवार के दिन करें। इससे व्यापार में उन्नति होती है। 
  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
astrology tips Take easy solution of black turmeric for getting money and to grow in business
दीपावली के दिन का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : SELF

दीपावली के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और बुद्धि के देवता भगवान गणेश का पूजन किया जाता है। ज्योतिष के अनुसार अगर इस दिन आप धन प्राप्ति का कोई उपाय करते हैं तो वह अवश्य फलदायी होता है। दीपावली के दिन पीले कपड़ें में काली हल्दी के साथ एक चांदी का सिक्का रखकर पूजा के स्थान पर रखें। इसके बाद इसे तिजोरी या पैसे रखने की अलमारी में रख दें। मान्यता है कि यह उपाय करने से साल भर पैसों की कमी नहीं होती है।  

विज्ञापन
astrology tips Take easy solution of black turmeric for getting money and to grow in business
काली हल्दी को उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शुक्ल पक्ष के प्रथम गुरुवार को काली हल्दी की गांठ, 11 अभिमंत्रित गोमती चक्र, एक चांदी का सिक्का और 11 अभिमंत्रित कौड़ियां पीले कपड़े में बांध दें और इसके बाद उस पोटली के हाथ में लेकर 108 बार ‘ॐ नमो भगवते वासुदेव नमः’का जप करें। इस पोटली को तिजोरी या धन के स्थान पर रख दें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से व्यवसाय में आने वाली सभी परेशानियां, बाधाएं दूर हो जाती हैं और धन की आवक बनी रहती है। 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed