हर व्यक्ति चाहता है कि उसके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती रहें, उसका घर धन-धान्य से परिपूर्ण रहे। लेकिन जैसे हर कार्य के लिए दृढ़ इच्छा और निश्चय की आवश्यकता होती है, उसी तरह से धन प्राप्ति के लिए भी प्रयास करने की आवश्यकता होती है। मां लक्ष्मी वहीं वास करती है जिनका आचरण और विचार दोंनों में शुद्धता होती है। धन पाने के लिए मेहनत करना अतिआवश्यक है। अगर मेहनत करने और तमाम प्रयास करने पर भी आपको धन की प्राप्ति नहीं हो रही है। आप बिन वजह के कर्ज, और अपव्यय से परेशान हैं तो धन प्राप्ति के लिए इन उपायों को करें।
पैसों की है किल्लत तो धन प्राप्ति को लिए करें ये अचूक उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिदिन सुबह उठकर सर्वप्रथम अपने घर की साफ-सफाई करें उसके बाद स्नानादि से निवृत्त होकर पूजा घर में पूजा करें और पूरे घर में सुगंधित धूप जला दें। उसके बाद अपने घर की देहली का पूजन करें, देहली (डेली) के दोनों ओर सातिया बनाएं और उसके ऊपर चावल की ढेरी बनाएं, पूजा में प्रयोग की जाने वाली सुपारी लेकर उसपर मौली (कलावा) बांध दें। उन सुपारियों क एक-एक चावल की ढेरी के ऊपर रखें। इस उपाय को करते समय मन में पूर्ण विश्वास करें कि मां लक्ष्मी आपके घर अवश्य पधारेंगी।
मां लक्ष्मी धन की देवी और भगवान विष्णु की संगिनी हैं इसलिए घर में लक्ष्मी जी और विष्णु जी का एक बड़ा सा फोटो लगाना चाहिए। अपने घर में शालिग्राम को विराजमान करना चाहिए। और नियमित रुप से पंचामृत, चंदन आदि से पूजन करना चाहिए।
शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित किया जाता है। उन्हें लाल फूल प्रिय हैं इसलिए हर शुक्रवार को किसी मंदिर में जाकर लक्ष्मी माता को लाल फूल चढ़ाने चाहिए। इससे धन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं।
मां लक्ष्मी और विष्णु जी को शंख प्रिय है। दक्षिणावर्ती शंख का बहुत महत्व माना जाता है। शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरें और उससे विष्णु जी का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी बहुत जल्दी प्रसन्न होती हैं।